फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   family member ran dead body

अस्पताल से शव को लेकर भागे परिजन, पुलिस ने घेरा तो वापस लौटे

Fri, 18 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूूराो/अमर उजाला/झज्जर Updated Fri, 18 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
family member ran dead body
 गांव छुछकवास में मानसिक रूप से परेशान युवक ने बृहस्पतिवार को फंदा लगा लिया। परिजनों के अनुसार जब मां कमरे में पहुंची तो युवक फड़फड़ा रहा था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हालांकि परिजन युवक के शव को सिविल अस्पताल जांच के लिए ले गए। लेकिन मामला गड़बड़ होता हुआ देख परिजन युवक के शव को चुपचाप अस्पताल से ले जाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन



लेकिन डॉक्टर की ओर से दी गई सूचना के बाद पहुंची पुलिस के डर से वह शव को वापस अस्पताल में ले आए। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। पुलिस के अनुसार गांव छुछकवास निवासी तजेंद्र कुमार (24) बृहस्पतिवार को घर में अकेला था। परिवार के अन्य सदस्य उसके मामा के यहां नानी के काज में शामिल होने गए थे। पीछे से तजेंद्र ने घर के कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फंदा लगाया और उस पर झूल गया।
विज्ञापन


 इस बीच परिजन भी घर लौट आए। मकान को खुला देखकर परिजन हैरान हुए। तजेंद्र को फंदे पर लटके हुए कुछ ही देर हुई थी उसकी मां उसे तलाशती हुई कमरे में पहुंच गई। उसने देख ा कि तेजेंद्र फंदे पर लटक रहा था और उसका शरीर दम घुटने से फड़फड़ा रहा था। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉक्टर लगा काम में तो परिजन ले गए शव
तेजेंद्र को मृत घोषित करने के बाद डॉॅक्टर किसी दूसरे काम में व्यस्त हो गया। इस बीच मृतक के परिजन उसके शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वहां से लेकर जाने लगे। कुछ देर में डॉक्टर का ध्यान शव की तरफ गया तो शव नहीं मिला। स्टाफ ने बताया कि परिजन शव ले गए हैं। डॉक्टर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर मे ही पुलिस की पीसीआर ने शव ले जा रहे परिजनों को घेर लिया। डर के मारे परिजन शव को इसके बाद वापस सिविल अस्पताल में ले आए।


बोले परिजन, यहां सुविधा नहीं, लगा शायद जी उठे
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव को वापस सिविल अस्पताल लाए परिजनों ने कहा कि वे तेजेंद्र को लेकर पीजीआई जा रहे थे। उनको लगा कि सिविल अस्पताल में सुविधाएं कम हैं। शायद पीजीआई रोहतक में उसकी सांसे लौट आए। फिलहाल शव को अस्पताल के शव गृह में रख दिया गया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। मृतक युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। वह 12वीं के बाद आईटीआई कर चुका था। पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक तौर से परेशान था।



गांव छुछकवास निवासी तजेंद्र  पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते तजेंद्र फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रामपाल, छुछकवास चौकी प्रभारी





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed