फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   fall 100 year tree

रेलवे रोड पर गिरा 100 साल पुराना नीम का पेड़, दबने से छह घायल

Sat, 17 Aug 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
fall 100 year tree
रेलवे रोड पर गिरा पेड़। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। रेलवे रोड पर एक पुराना नीम का पेड़ उखड़कर गिर गया। पेड़ गिरने से तीन बच्चों समेत 6 लोग दबकर घायल हो गए। सभी घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह पेड़ करीब 100 साल पुराना था। काफी विशालकाय होने के कारण झुका हुआ था। जड़ें भी कमजोर हो चुकी थीं। तीन दिन पहले ही यहां के दुकानदारों ने वन विभाग को पेड़ की हालत की सूचना दी थी लेकिन विभाग ने इस ओर संज्ञान नहीं लिया। वीरवार की शाम पांच बजकर 10 मिनट पर पेड़ गिर गया। वहां से गुजर रहे रंजय, कमलेश, कमलेश का एक वर्षीय बेटा उनित, 9 वर्षीय बादल, छह वर्षीय साजन व राजन आदि घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पेड़ के पास खड़े कुछ वाहन व रेहड़ियां भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। पूरा मार्ग बाधित हो गया, जिस कारण काफी देर तक लोगों को परेशानी हुई। बता दें कि रेलवे रोड शहर का सबसे व्यस्तम क्षेत्र है। हर वक्त यहां भीड़भाड़ रहती है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। पुुराने पेड़ गिरने पर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी दु:ख जताया है। रमेश राठी, ऋषि, सतीश आदि ने कहा कि दशकों तक यह पेड़ लोगों को छाया देता रहा। कंक्रीट की सड़क होने के कारण इसकी जड़ों को पानी नहीं मिल पाया और यह गिर गया। वन विभाग को भी मामले की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन

.................
मामला संज्ञान में आ गया है। पेड़ कैसे और किन कारणों के चलते गिरा, इसकी जांच की जाएगी।
-श्रीभगवान, रेंज आफिसर, वन विभाग, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed