{"_id":"57d1b4494f1c1b876a318226","slug":"fake-customer-stolen-necklace-customer-fake-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजाइन देखने का बहाना कर गहने ले उड़ा फर्जी ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजाइन देखने का बहाना कर गहने ले उड़ा फर्जी ग्राहक
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक सुनार की दुकान से दिनदहाड़े लाखों रुपये के गहने चोरी होने की खबर है। चोर ने बड़े ही शातिराना अंदाज में ज्वैलर को बातों में उलझा कर लाखों रुपये के गहने अपनी जेब में डाले और फरार हो गया। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
ज्वैलर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पीड़ित की ओर से पुलिस को दी गई सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह चश्मा लगाए इस शख्स ने दीप ज्वलैर्स के शोरूम में बैठे बुजुर्ग दुकानदार को बातों में उलझाया और उसके काउंटर की दराज से डिब्बा निकालकर उसके सामने ही गहने चुरा लिये।
चोरी की ये वारदात नाहरा नाहरी रोड मार्केट में दीप ज्वैलर्स के यहां 25 अगस्त को हुई। अब इसका सीसीटीवी विडियो भी सामने आ गया है। पीड़ित ज्वैलर विपिन ने पुलिस को घटना के दिन ही शिकायत दी थी। सीसीटीवी की विडियो फुटेज भी पुलिस को मुहैया करवा दी गई है। पुलिस ने वारदात की एफआईआर बृहस्पतिवार 8 सितंबर को दर्ज की है। पीड़ित विपिन का कहना है कि इससे पहले पुलिस कर्मचारी आते और कार्यवाही कर रहे हैं का आश्वासन देकर वापस चले जाते।
विज्ञापन
चकमा देकर निकल चंपत हो गया आरोपी
विपिन ने बताया कि घटना के वक्त उसके बुजुर्ग पिता दुकान में बैठे थे तभी एक शख्स आया। पहले उसने चांदी का सिक्का मांगा, उसके बाद अचानक कहा कि उसने कुछ गहनों का आर्डर दिया था और आपके बेटे ने बताया था कि वो बन गए हैं और दराज में रखे हैं। इसी बीच उसके पिता ने उसे फोन करना चाहा, लेकिन आरोपी ने बातों में उलझाकर फोन भी नहीं करने दिया।
फिर दराज से खुद गहनों का डिब्बा निकाला और गहनों को देखने के बाद सही तरीके से रखने लगा। इसी दौरान जैसे ही उसके पिता का ध्यान हटा, आरोपी ने गहनों की डिब्बी अपनी जेब में डाल ली। गहने चोरी करने के बाद आरोपी यह कहकर दुकान से निकल गया कि उसकी गाड़ी सड़क पर खड़ी है उसे साइड लगाकर आता है, लेकिन लौटा नहीं और गहने लेकर फरार हो गया।
क्या कहना है पुलिस का
सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि शहर थाने में केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पहचान कर पकड़ने की कोशिश की जाएगी। वहीं पुलिस की ढिलाई को लेकर स्वर्णकारों में रोष है।