फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   factory owner killed brutally

गला दबाकर फैक्ट्री मालिक की हत्या

Mon, 15 Jun 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बेरी (झज्जर)
अमर उजाला ब्यूरो/ बेरी (झज्जर) Updated Mon, 15 Jun 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन

कस्बे में शेरिया मार्ग पर मिट्टी के बर्तनों की फैक्ट्री के मालिक की एक युवक ने शनिवार रात गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का कारण 500 रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और वारिसों के हवाले कर दिया। वहीं आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

बेरी के शेरिया मार्ग पर स्थित टाइल फैक्टरी मालिक नरेश निवासी बेरी ओमप्रकाश के साथ शनिवार रात को फैक्ट्री के पीछे बैठकर शराब पी रहा था। जब दोनों को नशा हो गया तो दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश ने नरेश से कहा कि तुम कुछ बोलने के लायक नहीं हो। तुम्हारे बेटे ने मुझ से 500 रुपये उधार ले रखे हैं। यह बात नरेश को भी नागवार गुजरी और इस बात को मानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रात साढ़े 9 बजे ओमप्रकाश ने रोहित के पास फोन करके 500 रुपये उधार लिए जाने की बात पूछी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि ओमप्रकाश ने नरेश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही डीएसपी जगत सिंह, बेरी थाना प्रभारी तेलू राम, चौकी इंचार्ज मुकेश और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया। पुलिस के मुताबिक मृतक के कपड़े उसके शव के पास ही पड़े मिले।

बेटा जगाने आया तो पता चला
सुबह साढ़े 6 बजे रोहित अपने पिता नरेश को जगाने के लिए फैक्ट्री में गया। वहां पर जब उसका पिता उसे नहीं मिला तो उसने आसपास देखा। जब वह फैक्ट्री के पीछे गया तो नरेश का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ था।

रोहित ने यह बात तुरंत अपने परिजनों को बताई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया।

नमकीन के पैकेट, गिलास और खाली बोतलें मिलीं
नरेश के शव के पास शराब की खाली बोतल, नमकीन का पैकेट और गिलास मिले हैं। वहीं खास बात यह है कि आरोपी ओमप्रकाश का पहले कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

दोनों का शराब के नशे में झगड़ा हुआ और नशे में ही ओमप्रकाश ने नरेश का गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं नरेश ने मरने से पहले अपने आपको खूब बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह अपने आप को बचा न सका।


उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहां पर दीवारों से टकराने के कारण नरेश के सिर में भी चोट लगी है।

बेरी-शेरिया मार्ग पर मिट्टी के बर्तनों की फैक्टरी चलाने वाले नरेश की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे रोहित ने शिकायत दी है कि बेरी निवासी ओमप्रकाश ने उसके पिता की हत्या की है।

पुलिस ने रोहित की शिकायत पर ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -जगत सिंह, डीएसपी बेरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed