फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Factory owner dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से फैक्टरी मालिक की मौत

Wed, 10 Nov 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Factory owner dies after being hit by train
पोस्टमार्टम हाउस के पास खड़े सुब्रमण्यम की फैक्टरी के कामगार। - फोटो : Bahadurgarh
दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर रोहद नगर के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक फैक्टरी मालिक की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार की दोपहर नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नारायणा विहार दिल्ली निवासी 70 वर्षीय बी सुब्रमण्यम भट्ट की रोहद क्षेत्र में प्रिंटिंग युनिट है। बताया गया है कि सुब्रमण्यम लगभग हर शाम को छुट्टी के बाद फैक्टरी के निकट टहलते थे। सोमवार की शाम भी वह रेलवे लाइन किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जैसे ही इसकी सूचना फैक्टरी कर्मचारियों को लगी तो काफी संख्या में कर्मचारी नागरिक अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

सुब्रमण्यम अपने भाई व एक बेटे के साथ मिलकर फैक्टरी चलाते थे। वह दो बेटों और एक बेटी के पिता थे। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला दुर्घटना का लगता है इसलिए इत्तफाक घटना मानते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed