फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   factory boiler blast

पत्नी से होली पर आने का वादा पूरा नहीं कर पाया सरोज

Sun, 01 Mar 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
factory boiler blast
-फोटो 17 : मलबे को हटाने में जुटे कर्मचारी। - फोटो : Bahadurgarh
इस दर्दनाक मंजर में जहां कई लोगों के सपने दफन हो गए। वहीं सरोज भी अपनी पत्नी को दिया वादा पूरा नहीं कर सका। शादी को एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था कि आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को हुए फैक्टरी हादसे में मोनी की मांग का सिंदूर उजड़ गया। बहादुरगढ़ की जिस केमिकल फैक्टरी में हादसा हुआ। उसी में हरदोई का रहने वाला सरोज पिछले 6 वर्ष से कार्य कर रहा था और हादसे से दो दिन पहले ही घर पर पत्नी मोनी से बातचीत करके कहा था कि वह होली पर्व मनाने के लिए घर पर जरूर आएगा, लेकिन यह किसको पता था कि यह सरोज की अपनी पत्नी से आखिरी बातचीत होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में 8 मई को सरोज की शादी मोनी के साथ हुई थी। शव की पहचान करने के बाद सरोज के भाई मनोज ने बताया कि हादसे से दो दिन पहले ही उसने अपनी पत्नी से लंबी बात की थी और वादा किया था कि वह होली से दो दिन पहले गांव पहुंच जाएगा, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। होली से दस दिन पहले फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया और सरोज उसकी भेंट चढ़ गया। सरोज का शव सोमवार को उसके गांव पहुंचेगा। ऐसे में इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। फैक्टरी नंबर 1816 में सरोज पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा था। शनिवार को सरोज का शव एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से निकाल लिया। शव पहचान योग्य नहीं था, लेकिन फिर भी उसके भाई मनोज ने सरोज के हाथ में पहने कड़े से की। सरोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed