फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   factory boiler blast case of Bahadurgarh

बहादुरगढ़ हादसा: कई लोगों को अब भी अपनों की तलाश, इधर-उधर भटक रहे परिजन

Sun, 01 Mar 2020 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
factory boiler blast case of Bahadurgarh
Bahadurgarh - फोटो : अमर उजाला

फैक्ट्री हादसे में लापता हुए अपनों को ढूंढने के लिए परिजन पहुंच रहे हैं। दूसरे दिन भी मलबे को हटाने का काम जारी रहा, लेकिन शाम के समय बारिश ने बचाव कार्य में जरूर विघ्न डाला। इससे पहले एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने चार घंटे के कड़े प्रयास के बाद एक शव को मलबे से बाहर निकाला। जिनके अपने अभी इस हादसे में नहीं मिले हैं उन्हें चिंता सता रही है। अब तक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


शनिवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के नवाबगंज से अपनों को ढूंढने के लिए परिजन यहां पहुंचे। जिनके अपने लापता हैं उनमें दामोदर, विवेक व राजकुमार शामिल हैं। बताया गया है कि दामोदर (24), विवेक (19) व राजकुमार (40) हादसे के बाद से ही लापता हैं। दामोदर केमिकल फैक्ट्री में पिछले पांच साल से कार्य कर रहा था तो विवेक भी इसी फैक्ट्री में पिछले दो वर्ष ये कार्यरत था।

विज्ञापन

 

वहीं राजकुमार फैक्ट्री मालिक की गाड़ी पर ड्राइवर के तौर पर नौकरी कर रहे थे। राजकुमार दिल्ली के सुभाष नगर का रहने वाला है। अपनों को ढूंढने पहुंचे परिजनों ने बताया कि उन्हें यहीं पर अन्य फैक्ट्री में काम करने वाले गांव के लड़के ने फोन पर हादसे की सूचना दी तो वे दौड़ पड़े। शनिवार की सुबह ही यहां पहुंचे तो पता चला कि अभी उनके अपनों का कोई सुराग नहीं है। उन्हें चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ के परिजन घायलों में मिल गए तो अनेकों के अपने अभी भी लापता हैं। अपनों को ढूंढने के लिए हादसास्थल पर परिजनों की भीड़ भी बढ़ रही है। पुलिस अपने स्तर पर गायब लोगों की जानकारी जुटाने में जुटी हुई हैं। प्रशासन घायलों को उपचार दिलाने के साथ-साथ मृतकों की पहचान और गायब लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। फिलहाल प्रशासन की जद्दोजहद लोगों की जिंदगियां बचाने की है। उसके बाद हादसे में किसकी कमी थी, क्या कानूनी खामियां थी और दोषियों पर क्या कार्रवाई सुनिश्चित होगी, इस पर काम किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed