{"_id":"686440569d43d57b87064a61","slug":"facilitynew-bus-queue-shelters-will-be-built-in-seven-villages-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-123455-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सुविधा...सात गांवों में बनेंगे नए बस क्यू शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सुविधा...सात गांवों में बनेंगे नए बस क्यू शेल्टर
Wed, 02 Jul 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले के सात गांवों में रोडवेज विभाग के नए बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। जिला परिषद की तरफ से इन बस क्यू शेल्टर को बनाने का कार्य किया जाएगा।
मुख्यालय से सात गांवों में बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए मंजूरी मिली है। प्रत्येक बस क्यू शेल्टर पर दो लाख 65 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जिले में रोडवेज विभाग के 53 गांवों में बस क्यू शेल्टर मौजूद हैं। कई गांवों के ग्रामीणों की तरफ से गांवों में बस क्यू शेल्टर बनाने की मांग रोडवेज विभाग के समक्ष जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से रखी गई।
इसके बाद ग्रामीणों की मांग के अनुसार रोडवेज विभाग ने गांवों में बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए मुख्यालय में रिपोर्ट भेजी। अब मुख्यालय की तरफ से गांवों में बस क्यू शेल्टर बनाने की मांग को मंजूरी दी गई है। जिले के गांव चांदोल, डावला, लुहारी, ढाणा, शाहपुर, अमादलपुर व बाकरा में बस क्यू शेल्टर बनाया जाएगा। गांवों में बस क्यू शेल्टर बनाए जाने के बाद ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।