फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Facilities will increase in Matanhel, Talav and Kabalana sports stadiums.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल, तलाव व कबलाना खेल स्टेडियम में बढ़ेंगी सुविधाएं

Wed, 28 Feb 2024 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Facilities will increase in Matanhel, Talav and Kabalana sports stadiums.
झज्जर/साल्हावास। मातनहेल, तलाव और कबलाना में खिलाड़ियों के लिए बने खेल विभाग के स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाई जांएगी। इसके लिए विभाग एस्टीमेट तैयार कर रहा है। यह काम नए वित्तीय वर्ष में होंगे। इसके अलावा गांव बिरधाना, बहु, जमालपुर , बिरोहड, खेडी होसादरपुर, कोंद्रावाली और खाचरौली के स्टेडियम विकास एवं पंचायत विभाग के अधीन आते हैं। इन स्टेडियमों में वर्तमान में केवल ट्रैक और चहारदीवारी है। हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2023- 24 के तहत ग्राम पंचायत और नगर पालिकाओं का खेल उपकरण प्रदान किए जाते हैं। जिले में 31 जनवरी 2024 तक 40 आवेदन ग्राम पंचायतों की तरफ से किए गए हैं, जिनमें से 27 ग्राम पंचायत को इस योजना के तहत खेल उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विधानसभा सत्र के छठे दिन विधायक गीता भुक्कल द्वारा विभिन्न गांवों के खेल स्टेडियमों के संबंध में सवाल उठाया गया था। इसके संबंध में सदन में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जानकारी दी। विधानसभा में विधायक गीता भुक्कल ने अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के भुगतान के संबंध में सवाल किया गया। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि अनुसूचित जाति के बच्चों को 2021-22 वित्त वर्ष के 3423.4 लाख रुपये, 2022-23 के अंतर्गत 890.83 लाख छात्रवृत्ति का एरियर जारी करना प्रक्रिया के अधीन है। पिछड़ा वर्ग के 2021-22 में 3070 0.21 लाख, 2022-2023 में 3726.10 लाख राशि व बीपीएल श्रेणी के 2021-22 में 110.02 लाख बकाया राशि एरियर जारी करना प्रक्रिया अधीन है। पीजीटी, टीजीटी अध्यापकों के जिले वार भरे पदों व खाली पदों के बारे में विधायक गीता भुक्कल के सवाल पूछे जाने पर सदन में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि राज्य की सरकारी विद्यालयों में 37737 पीजीटी, 39748 टीजीटी पदों की आवश्यकता है। झज्जर में प्राइमरी टीचर के लिए 908 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में राज्य के विभिन्न विद्यालयों में गत के 26396 पदों पर पीजीटी अध्यापक, 3211 पदों पर टीजीटी अध्यापक कार्यरत हैं। 37017 पदों पर जेबीटी अध्यापक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed