फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Extension lecture organized on road safety

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तार व्याख्यान का किया आयोजन

Thu, 14 Nov 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 14 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Extension lecture organized on road safety
-फोटो 59 : छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उप निरीक्षक सत्यप्रकाश।
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में बुधवार को ट्रैफिक और नेचर इंटरप्रिटेशन सैल के अंतर्गत सड़क सुरक्षा विषय पर विस्तार व्याख्यान हुआ। उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश, सड़क सुरक्षा सैल जिला झज्जर ने छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना केवल चालक का कर्तव्य नहीं है बल्कि पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। प्राचार्य डाॅ. राजवंती शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा से तात्पर्य उन निवारक उपायों से है जो सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए किए जाते है। ये सड़क सुरक्षा उपाय पैदल चलने वालों, बाइकर्स, साइकिल चालकों और सभी चार पहिया वाहन उपयोगकर्ताओं के लिए है। सड़कों पर लगाए गए साइन बोर्ड और यातायात संकेतों का पालन करना चाहिए। ट्रैफिक और नेचर इंटरप्रिटेशन सैल प्रभारी प्रभारी प्रवेश दहिया ने बताया कि इस अवसर पर लगभग 70 छात्राएं मौजूद रहीं व उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित जानकारी अपने प्रियजनों तक पहुंचाने का निर्णय भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed