{"_id":"65f098406d9c3804e40457aa","slug":"expressed-happiness-over-nayab-saini-becoming-the-chief-minister-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-108657-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर जताई खुशी
Tue, 12 Mar 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
बेरी। नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाने पर बेरी सैनी समाज व पिछड़ा वर्ग के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। बेरी निवासी कृष्ण सैनी ने बताया कि प्रदेश का नया सीएम नायब सिंह सैनी को बनाए जाने पर सैनी समाज व पिछड़ा वर्ग के लोगों ने बस स्टैंड पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई है। लोगों का कहना है कि नायब सिंह सैनी पहले भी लोगों के दिलों पर राज करते रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने सारे माहौल को देखते हुए प्रदेश का सीएम बनाने का फैसला काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर से ही नायब सिंह सैनी बड़े मेहनती और ईमानदार रहे हैं और उनकी कार्यशैली हमेशा प्रत्येक व्यक्ति समाज के लिए बेहतरीन रही है।
विज्ञापन