फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Expert lecture on entrepreneurship organized at HKNV

Jhajjar-Bahadurgarh News: हकेंवि में उद्यमिता पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Expert lecture on entrepreneurship organized at HKNV
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से वीरवार को प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग क्षेत्र में करियर की नई संभावनाएं और उद्यमिता विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें सिंगापुर स्थित एसईएटी पेपर्स के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. स्टालिन मिश्रा विशेषज्ञ वक्ता के रूप में शामिल हुए। डॉ. मिश्रा ने विद्यार्थियों को मुद्रण एवं पैकेजिंग उद्योग के बदलते स्वरूप, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार अवसरों व स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग की बदलती जरूरतों को समझने और नवाचार के माध्यम से नए व्यावसायिक अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत के व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ने और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता प्रो. विकास गर्ग ने भी उद्योग और अकादमिक जगत के बीच संवाद को विद्यार्थियों के करियर विकास के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने तकनीकी दक्षता, नवाचार और व्यावसायिक समझ के महत्त्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग क्षेत्र में करियर निर्माण और उद्यमिता की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। आयोजन में शिक्षक प्रभारी अनिल कुंडू, डॉ. संदीप बूरा, डॉ. शम्मी मेहरा, तरुण सिंह, सुमन कुमारी ने सक्रिय सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed