{"_id":"591ca7de4f1c1b8b51f241fa","slug":"ex-fauji-dead-in-accident-bhardurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पूर्व फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पूर्व फौजी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Thu, 18 May 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर बुधवार की सुबह सड़क हादसे में एक पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक के गांव के ही एक व्यक्ति के बयान पर एक ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गांव सिलाना के निवासी राज सिंह (55) सेना से रिटायर होने के बाद बहादुरगढ़ स्थित एक मोबाइल टावर पर बतौर सुरक्षाकर्मी कार्यरत थे। रोजमर्रा की तरह बुधवार की सुबह वह बाइक पर सवार होकर अपने घर से बहादुरगढ़ के लिए चले। रास्ते में जब वह गांव डाबोदा के निकट पहुंचे तो एक क्रूजर गाड़ी चालक ओवरटेक करके उनसे आगे निकल गई, इस कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से गिर गए। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सड़क से उठाकर बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में ले आई।
सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में मृतक के गांव के ही एक व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक राज सिंह दो बच्चों का पिता था। बुधवार को चंडीगढ़ में उसके बेटे का नौकरी के लिए साक्षात्कार था। जांच अधिकारी युद्धवीर ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।