फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ex dgp malik claim, cm unfit, ex dgp claim, jhajjar

पूर्व डीजीपी मलिक ने सीएम को बताया अस्थिर दिमाग का आदमी

Wed, 14 Sep 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Wed, 14 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
ex dgp malik claim, cm unfit,  ex dgp claim, jhajjar
पूर्व डीजीपी मलिक - फोटो : bureau
पूर्व डीजीपी और इनेलो के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह मलिक मंगलवार को झज्जर पहुंचे और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। मलिक ने सीएम द्वारा जिला मुख्यालयों पर नियुक्त सुशासन सहायकों की नियुक्ति को पूरी तरह असंवैधानिक बताया, वहीं यह भी कहा कि  सुशासन के उद्देश्य से इन सहायकों की नियुक्ति कर सरकार ने गैर संवैधानिक रीत डाली है और अब ये सहायक कुशासन के काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व डीजीपी यहीं नहीं रुके और उन्होंने सीएम मनोहर लाल को अस्थिर दिमाग वाला इंसान बताया। पूर्व डीजीपी ने कहा कि सीएम चार कदम आगे चलते हैं और फिर बहकावे में आकर 20 कदम पीछे आ जाते हैं। मलिक मंगलवार को यहां स्थानीय पाटी कार्यालय में पत्रकारों से रु-ब-रू हो रहे थे। 25 सितंबर को करनाल में चौधरी देवीलाल की जयंती पर होने वाली रैली का न्योता देने पहुंचे मलिक ने कहा कि सीएम द्वारा नियुक्त सुशासन सहायक सीधे तौर पर सरकारी खजाने को लूटने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों पर प्रशासन का काम डीसी, एसपी और उनकी टीम का होता है।
विज्ञापन


सरकार ने यह नई रीत आरंभ कर सीधे तौर पर संवैधानिक व्यवस्था को ठेस पहुंचाई है। मलिक ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के शासन में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। उन्होंने  कहा कि प्रदेश के जिन जिलों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने महिला थानों की स्थापना की है, उन्हीं क्षेत्रों में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों की संख्या पहले से 24 प्रतिशत बढ़ी है। इनेलो को जनता और कमेरे वर्ग की पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि कुछ स्वयंभू नेताओं ने पार्टी का वजूद खत्म होने की बात कही थी, लेकिन इनेलो लोगों का दल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐेसे मे इसका वजूद किसी तरह से समाप्त नहीं हो सकता। प्रेसवार्ता के दौरान प्रेस प्रवक्ता सतपाल धौड़, जिलाध्यक्ष कर्मवीर राठी, जिला प्रधान संजय कबलाना, प्रीतम कुकड़ौला, मनोज पांचाल, डॉक्टर जगदीश कादियान सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed