{"_id":"644ec6316da568aea0081aa7","slug":"everyone-liked-the-pms-thoughts-jhjhar-news-c-17-1-138876-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सबको रास आई पीएम के मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सबको रास आई पीएम के मन की बात
Mon, 01 May 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 01 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। झज्जर क्षेत्र में 35 स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संबोधन को सुना गया। शहर में 15 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता इसमें शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कही गई कई बातें आज जनआंदोलन का रूप ले चुकी हैं।
शहर की जाटव धर्मशाला में झज्जर मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उनके साथ नगर परिषद् के चेयरमैन जिले सिंह सैनी भी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि नरेंद्र मोदी आम व्यक्ति के जीवन के उत्थान के लिए आम व्यक्ति की राय लेकर कार्य कर रहे हैं। वे अंतिम छोर पर बैठे गरीब व्यक्ति के हित के लिए जन कल्याणकारी नीतियां लागू कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत का नाम विश्व पटल पर उभर कर आया है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश गोयल , नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, पूर्व मंत्री कांता देवी ,पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश वाल्मीकि,पूर्व वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग, मीडिया प्रभारी मनीष बंसल,
बॉक्स:
पोस्टर से सांसद अरविंद शर्मा का फोटो गायब
शहर की जाटव धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता और नेता पहुंचे थे। स्क्रीन पर पीएम मोदी की मन की बात को ध्यान से व बड़े भाव से सुना गया, लेकिन यहां पर लग बड़े पोस्टर पर पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी विपुल देव, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, जिलाध्यक्ष झज्जर विक्रम कादयान का फोटो तो लगा था, लेकिन रोहतक लोकसभा के भाजपा सांसद डॉ अंरविद शर्मा का फोटो नहीं था। कार्यक्रम में भाजपाइयों में ये चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
हर वर्ग के मन की बात करते हैं प्रधानमंत्री- नीलम
झज्जर। क्षेत्र के गांव छारा के बूथ नंबर 67 पर बनियों वाली धर्मशाला में दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक की चेयरपर्सन एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एसोशिएशन हरियाणा की प्रधान नीलम अहलावत ने महिलाओं के साथ बैठकर वीडियो स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का 100वां संस्करण सुना। अहलावत ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर के पूर्व सरपंच सुनील जागलान से भी बात की।