{"_id":"699e104a73644fc70e034ce6","slug":"every-section-of-society-should-play-an-active-role-in-the-fight-against-drug-abuse-dr-rajshree-singh-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132123-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ समाज का हर वर्ग सक्रिय भागीदारी निभाए : डॉ. राजश्री सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ समाज का हर वर्ग सक्रिय भागीदारी निभाए : डॉ. राजश्री सिंह
विज्ञापन
24jjrp013- राजकीय नेहरू कॉलेज के आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वल कर शुभारंभ करत
- फोटो : Samvad
झज्जर। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार और समाज को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी, जब समाज का हर वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
वह मंगलवार को राजकीय नेहरू कॉलेज में पुलिस विभाग की तरफ से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। पुलिस आयुक्त और प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि आधुनिक तकनीक के साथ साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। फर्जी लिंक, कॉल या मैसेज के माध्यम से ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 नंबर डायल करके पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
डीसीपी हेडक्वार्टर जसलीन कौर ने महिलाओं से ‘दुर्गा शक्ति’ ऐप डाउनलोड करने की अपील की। झज्जर पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क है जिसके लिए अलग-अलग टीम महिलाओं और छात्रों को आत्मरक्षा की गुर भी सीख रही है ताकि महिला स्वयं भी अपनी स्वयं सुरक्षा भी कर सके।
एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर बना देती है। पुलिस ने 655 लोगों को चिन्हित किया है, जिनमें से 533 लोगों की काउंसलिंग करवाई गई और 327 लोगों का उपचार कराया गया।
आज वे लोग नशा छोड़कर सामान्य जीवन जी रहे हैं। मौके पर डीसीपी लोगेश कुमार, मयंक मिश्रा, एसीपी अखिल कुमार, एसीपी सुरेंद्र कुमार, महिला थाना प्रभारी डॉ. किरण, सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार, डॉ. सुरेंद्र पूनिया, डॉ. कविता, सुरजीत मौजूद रहे।

24jjrp013- राजकीय नेहरू कॉलेज के आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वल कर शुभारंभ करत- फोटो : Samvad