{"_id":"653ac2181074c50127061839","slug":"every-21st-member-of-antyodaya-family-is-sick-every-31st-member-has-anemia-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-4937-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अंत्योदय परिवार का हर 21वां सदस्य बीमार, हर 31वें सदस्य में खून की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अंत्योदय परिवार का हर 21वां सदस्य बीमार, हर 31वें सदस्य में खून की कमी
विज्ञापन
झज्जर। निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से अंत्योदय परिवारों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। योजना के तहत हो रही जांच में अंत्योदय परिवारों का हर 21वां सदस्य किसी ने किसी बीमारी से पीड़ित मिला है। यही नहीं हर 31वें सदस्य में खून की कमी पाई गई है। इनमें अधिकतर गर्भवती महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ज्यादा गंभीर होने की स्थिति में मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर इलाज भी करवाया जा रहा है।
निरोगी हरियाणा के तहत हुई जांच में चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। योजना के तहत पिछले 11 माह में जिले में एक लाख 32 हजार 982 अंत्योदय परिवार के सदस्यों की जांच जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में की गई है। इसके तहत 6 हजार 184 मरीज ऐसे मिले हैं, जिनको किसी न किसी प्रकार की बीमारी है। इसके अलावा 438 मरीजों को रेफर भी किया गया है। जांच में ज्यादा सबसे 67 प्रतिशत मरीज एनीमिया से ग्रस्त मिले हैं। कुल 4 हजार 184 मरीजों में खून की कमी मिली है। इसमें गर्भवती और बच्चों की संख्या ज्यादा है। यही नहीं 19 प्रतिशत मरीज यानी लगभग 1221 मरीजों को उच्च रक्तचाप की शिकायत मिली है। इसके बाद तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मरीज शुगर यानी मधुमेह के मिले हैं। जांच में 7.7 प्रतिशत लोगों को शुगर की बीमारी मिली है।
छह कैटेगरी के लोगों का इलाज फ्री
निरोगी हरियाणा योजना का शुभारंभ 29 नवंबर 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल की ओर से कुरुक्षेत्र से किया था। निरोगी हरियाणा योजना अभी पूरे जिले में शुरू हो चुकी है। निरोगी हरियाणा योजना के तहत अंत्योदय परिवार के सभी सदस्य निशुल्क उपचार करवा सकते हैं। इसमें कुल छह कैटेगरी हैं, जिनमें 0 से 6 माह, 6 माह से 59 माह, 5 वर्ष से 18 वर्ष, 18 वर्ष से 40 वर्ष, 40 वर्ष से 60 वर्ष तथा 60 वर्ष से ऊपर के लोगों का सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पूरा उपचार निशुल्क होता है। इसके तहत उनको साल में एक बार जांच होती है, जिसमें खून की जांच, बीपी, शूगर, हार्ट, कैंसर जांच, चिकित्सक की सलाह व दवाइयां मुफ्त मिलेगी। इसको ई-उपचार प्रणाली के साथ भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
एक साल में डबल हुई सदस्यों की संख्या
योजना की शुरुआत के समय अंत्योदय परिवार के सदस्यों की संख्या लगभग ढ़ाई लाख थी, जो अब बढ़कर 5 लाख से ज्यादा हो चुकी है। यही नहीं अब तक मात्र एक लाख 32 हजार 982 सदस्यों ने ही इस योजना का लाभ उठाया है।
कैटेगरी अनुसार कितने मरीजों की हुई जांच
0-6 माह- 102
6 माह से 5 साल-12696
5 से 18 साल-39659
18 से 40-47045
40 से 60- 24812
60 से ऊपर-8667
किस बीमारी के कितने मरीज मिले
एनीमिया- 4162
उच्च रक्तचाप-1221
मधुमेह-478
टीबी-197
कुपोषित बच्चे- 47
कैंसर-5
दिल की बीमारी-4
कम वजन वाले-0
अन्य बीमारी-70
निरोगी योजना के तहत अंत्योदय परिवार के सदस्यों की अलग-अलग बीमारियों की जांच कर दवा प्रदान की जाती है। अंत्योदय परिवारों को चाहिए कि वह योजना का लाभ उठाए। पिछले एक साल में परिवार के सदस्यों की संख्या डबल से ज्यादा हो गई है।
डॉ. संदीप, नोडल अधिकारी, निरोगी हरियाणा, झज्जर