फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Even after four years, the flats built for ex-servicemen remain incomplete.

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार साल बाद भी पूर्व सैनिकों के लिए बनाए गए फ्लैट अधूरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Even after four years, the flats built for ex-servicemen remain incomplete.
08jjrp10- सेक्टर-6 में हाउसिंग बोर्ड की तरफ से बनाए गए फ्लैट। संवाद
झज्जर। सेक्टर-6 में हाउसिंग बोर्ड की तरफ से तैयार किए गए फ्लैट चार साल बाद भी अलॉट नहीं हो सके हैं। यहां पर बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है लेकिन बिजली, लिफ्ट, स्ट्रीट लाइट लगाने का काम आज तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में बिल्डिंग में कई जगहों पर रंग-रोगन उतरने लगा है।
विज्ञापन

सैनिक, सेवानिवृत्ति सैनिक, पैरामिलिट्री जवानों के लिए सरकार ने हाउसिंग बोर्ड के जरिये सेक्टर-6 में यह फ्लैट बनाए थे। इसका काम हाउसिंग बोर्ड को दिया गया था। 2022 में यह फ्लैट बनकर तैयार हो चुके हैं लेकिन अब तक इन फ्लैट को अलॉट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक लंबे समय से फ्लैट आवंटन को लेकर इंतजार कर रहे हैं। पहले इसके निर्माण कार्य को पूरा होने में समय लग गया और अब पिछले चार साल से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। ऐसे में अब फ्लैट का रंग-रोगन उतरने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल फ्लैट के बिजली और जरनेट का काम किया जा रहा है लेकिन यह कब तक अलाॅट किए जाएंगे। इसके लिए कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

दो साल पहले लगा था टेंडर
हाउसिंग बोर्ड की तरफ से दो साल पहले बाहरी बिजली की सप्लाई के अलावा स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए टेंडर लगाया था। इस पर दो करोड़ 72 लाख 23 हजार रुपये की राशि खर्च होनी थी। इसके अलावा यहां पर 8 पैसेंजर और 15 पैसेंजर के भार वाली लिफ्ट भी लगाई जानी थी ताकि पूर्व सैनिक व उनके परिवार के सदस्य अपने-अपने फ्लोर पर आसानी से आवागमन कर सकें। इसके लिए भी हाउसिंग बोर्ड की तरफ से एक करोड़ 46 लाख 39 हजार रुपये का ऑनलाइन टेंडर लगाया गया था।


लगभग 144 फ्लैट बनाए गए
सेक्टर-6 स्थित सोसायटी में लगभग 144 फ्लैट बनाए गए हैं। इसमें बिजली, पानी, सीवरेज सहित अन्य सुविधाएं दी जानी है, लेकिन पिछले चार साल से केवल निर्माण का काम ही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed