{"_id":"69adde4fed138c1bae0ff0c4","slug":"entering-a-house-in-broad-daylight-assaulting-women-and-attempting-rape-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121726-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य अज्ञात पर दर्ज की एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर स्थित एक मुहल्ला में दुल्हेंडी के दिन दिनदहाड़े घर में करीब 10 से 12 लोगों ने घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने गर्भवती महिला के पेट पर लात मारकर जमीन पर गिरा दिया।
पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। जब परिवार के अन्य लोग महिलाओं को बचाने आए तो उन्हें भी आरोपियों ने डंडे से पीटा और एक युवक के दांत तोड़। इसके बाद फोन और 20 हजार रुपये भी निकाल ले गए।
पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने बताया कि बहादुरगढ़ के एक मुहल्ला में उनकी बड़ी ननद रहती है। चार मार्च को दुल्हेंडी के दिन वह उनके घर आईं थीं। दोपहर को खाना बनाने के दौरान दर्जनभर लोग घर के अंदर घुस आए।
विज्ञापन
रंग लगाने के बहाने मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं सिर पर डंडे से प्रहार भी किया। शोर सुनकर बड़ी ननद बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट की। बचाने आई सात माह की गर्भवती छोटी ननद को पेट में लात मारकर जमीन पर गिरा दिया।
बाल पकड़कर सिर जमीन में पटका दिया। शोर सुनकर परिवार के रामू, भगवानदीन व आजाद आए तो उनके साथ भी मारपीट की। आजाद के तो दांत तोड़ दिए। इस दौरान उन्होंने दो फोन तथा मकान से 20 हजार रुपये निकाल लिए।
भगवानदीन की नई बाइक भी तोड़ दी। डायल 112 पर कॉल की तो पुलिस से संपर्क नहीं हो सका। सरकारी अस्पताल से उन्हें व आजाद को पीजीआईएमएस रेफर किया दिया है। लाइनपार थाना पुलिस ने मारपीट, दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़, धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। चार आरोपियों की पहचान भी हुई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -