फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Encroachment became canker, passersby upset

अतिक्रमण बना नासूर, राहगीर परेशान

Tue, 23 Nov 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Encroachment became canker, passersby upset
रेलवे रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहन और इससे लगाम जाम। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। शहर के प्रमुख बाजारों व मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या नासूर बन रही है। जहां देखो वहीं सड़क किनारे 10 से 20 फुट और उससे अधिक भी अतिक्रमण किया हुआ है। जिस कारण पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

शहर में रेलवे रोड, मेन बाजार, झज्जर रोड, नाहरा-नाहरी रोड, नजफगढ़ रोड, पुरानी कमेटी चौक के आसपास समेत दिल्ली-रोहतक रोड पर जगह-जगह बढ़ा अतिक्रमण लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। आए दिन वाहन चालक जाम में फंसते हैं। कई बार तो वाहन चालकों व अतिक्रमण करने वालों के बीच कहासुनी तक हो जाती है।
विज्ञापन

रेलवे रोड की स्थिति यह है कि करीब 80 फुट चौड़े रोड से राहगीरों को निकलने के लिए 10 से 15 फुट तक का ही रास्ता मिल पा रहा है और कुछ जगह तो यह भी सही से नहीं मिल पाता। दिल्ली-रोहतक के नुक्कड़ से लेकर वेस्ट जुआं ड्रेन पुल तक तो स्थिति काफी खराब है और उसके बाद काठमंडी, गांधी मार्केट भी अतिक्रमण की जद में है। रेलवे रोड पर गहरी सीवर लाइन बिछाने को लेकर खोदाई की हुई है, इसके कारण भी यहां से आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। लेकिन जो सड़क का हिस्सा खाली रहता है उसके आसपास दुकानदारों, रेहड़ी वालों ने सामान रखकर कब्जा किया हुआ है। ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन स्थायी समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटाया जाए अतिक्रमण
राहगीर राकेश, राजीव, सुभाष, सतबीर समेत कई अन्य ने कहा कि सड़कों को अवैध कब्जों से खाली कराने को लेकर प्रशासन को निरंतर अभियान चलाना चाहिए। पहले ही सड़कें अतिक्रमण से जकड़ी हुई है और ऊपर से शहर के बाजारों में पार्किंग न होने से वाहन चालक कहीं पर भी अपना वाहन खड़ा करके खरीदारी करने के लिए चले जाते हैं। जिससे जाम की स्थिति और ज्यादा गहरा जाती है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन को चाहिए कि दोनों को मिलकर संयुक्त तरीकेे से लगातार मुहिम चलानी चाहिए और जो भी अतिक्रमण को बढ़ावा देकर राहगीरों को परेशान करते नजर आते हैं उनके चालान काटने के साथ-साथ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed