फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Employees will not work on 16th February

Jhajjar-Bahadurgarh News: 16 फरवरी को काम नहीं करेंगे कर्मचारी

Mon, 12 Feb 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 12 Feb 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Employees will not work on 16th February
बहादुरगढ़। रविवार को देवीलाल पार्क में सीटू की ब्लॉक कन्वेंशन हुई। प्रधान मीनाक्षी ने इस कन्वेंशन का संचालन किया और इसमें आगामी 16 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर मंथन हुआ। दुर्गा सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि 16 फरवरी को कोई भी वर्कर काम नहीं करेगी। सभी मिलकर इस हड़ताल को सफल बनाएंगे।
विज्ञापन

सीटू के जिला उप प्रधान मुकेश ने कहा कि सरकार लेबर कोड, हिट एंड रन सहित अन्य ऐसे ऐसे कानून ला रही है, जिससे आम जनता का गला घुट जाएगा। सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं। केवल बयानबाजी और प्रचार हो रहा है, धरातल पर जनहित में काम नहीं किया जा रहा। बेरोजगारी बढ़ रही है और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं लोगों से दूर होती जा रही हैं। जिला सचिव किरण ने कहा कि 73 दिन आशा वर्कर हड़ताल पर रही। उनके निर्धारित वेतन में कटौती की जा रही है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ ऐसा ही किया जा रहा है। हर विभागों में खाली पद हैं लेकिन भरे नहीं जा रहे। स्थायी भर्ती होनी चाहिए। ठेका प्रथा भी बंद हो। आगामी 16 को हड़ताल के माध्यम से सभी कर्मचारी जोरशोर से अपनी मांग उठाएंगे। एसकेएम सहित कई संगठनों, यूनियनों ने इसको समर्थन दिया है। इस मौके पर ब्रह्मपाल, किरण, अनीता, सीमा, नीलम, ममता, सुशीला, कुसुम, लता, जितेंद्र, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed