फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Employees' strike continues for the third time regarding pending demands

Jhajjar-Bahadurgarh News: लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना तीसरे भी जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Employees' strike continues for the third time regarding pending demands
-फोटो 52 : धरने में अपने विचार रखते कर्मचारी नेता। स्रोत यूनियन
बहादुरगढ़। लंबित मांगों को लेकर बहादुरगढ़ में चल रहा कर्मचारियों का धरना बुधवार को तीसरे दिन हो गया। यह धरना हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के तत्वधान में चल रहा है। राज्य उप प्रधान अफलातून जाखड़ ने चेताया कि ये धरना अभी जिले लेवल पर है, अगर कर्मचारियों की मांगों को जल्दी पूरा नहीं किया गया तो यह एक आंदोलन का रूप लेगा और पूरे हरियाणा में व्यापक रूप से फैलाव होगा। अफलातून जाखड़ ने बताया कि कर्मचारियों की 13 सूत्रीय मांगपत्र में मुख्य रूप से कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी ना होने तक धरना अनिश्चितकाल के लिए लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के अड़ियल रवैये से कर्मचारियों को नौकरी करने में काफी परेशानियां हो रही हैं, जिससे कोई भी घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की संख्या कम है। यहां तक बेलदार हट पर मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है, जैसे कुर्सी, तख्त, साबुन, लाइट, पानी इत्यादि। रेस्टहाउस पर चौकीदार उपलब्ध कराया जाए। कर्मचारियों के आई कार्ड बनवाया जाए। जिला झज्जर प्रधान नवीन ओहल्यान, जिला सचिव देवेन्द्र सहरावत, जिला उपप्रधान करतार सिंह, झज्जर ब्लॉक प्रधान मोहन शर्मा, नगरपालिका राज्य संगठन सचिव राजपाल, नगर पालिका बहादुरगढ़ प्रधान राजेंद्र, इकाई प्रधान राजेश, पब्लिक हेल्थ झज्जर प्रधान रणबीर खटक, कोषाध्यक्ष मुकेश, पब्लिक हेल्थ बेरी प्रधान सुनील मांगावास, राजेश कादयान, आईबी मेकेनिकल झज्जर ब्रांच प्रधान अमित आसौदा, अजय कुमार, धर्मा व अन्य सभी ब्रांचों से कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




-फोटो 52 : धरने में अपने विचार रखते कर्मचारी नेता। स्रोत यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed