फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Employees from Jhajjar will also go to Jind Pension Maharally: Kadian

जींद पेंशन महारैली में झज्जर से भी जाएंगे कर्मचारी : कादियान

Thu, 08 Feb 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 08 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Employees from Jhajjar will also go to Jind Pension Maharally: Kadian
झज्जर में पेंशन बहाली संघर्ष समिति के पदाधिकारी बैठक ​के दौरान उप​स्थित ।स्त्रोत आयोजक
झज्जर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए जींद के एकलव्य स्टेडियम में 11 फरवरी को होने वाली पेंशन संकल्प महारैली में जिले से भी कर्मचारी और अधिकारी जाएंगे।
विज्ञापन

पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला झज्जर की बैठक राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संयोजक डॉक्टर पुष्पेंद्र कादियान की अध्यक्षता में झज्जर के डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन भवन में आयोजित की गई। इसमें जिला झज्जर की कार्यकारिणी और झज्जर जिले के बहादुरगढ़, बेरी, मतनहेल, झज्जर और सालावास ब्लॉक के सभी पदाधिकारी ने भाग लिया। बताया गया कि रैली सबसे बड़ी होगी। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने ब्लॉक की रणनीति साझा करते हुए बताया कि व्यक्तिगत कारों के अलावा सभी ब्लॉक से जींद के लिए बसे चलेंगी।

महिला कर्मचारियों में भी पेंशन रैली के लिए जबरदस्त जोश देखा गया। इसलिए महिलाओं के लिए अलग बसों की व्यवस्था की गई है। सभी कर्मचारियों ने कहा कि जब सांसद और विधायक पांच पांच पेंशन ले सकते हैं तो कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं दी जा रही। अगर गठबंधन सरकार चुनाव से पहले कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हरियाणा प्रदेश के सभी कर्मचारी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट फॉर ओपीएस मुहिम चलाकर अपनी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed