{"_id":"6738eb63420f9f25e5070114","slug":"electricity-workers-assaulted-case-registered-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111110-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट, केस दर्ज
Sun, 17 Nov 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के पटेल पार्क में बिजली के तार बदलने गए बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। लाइनपार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में परनाला निवासी अक्षय ने बताया कि वह बिजली निगम बहादुरगढ़ में प्राइवेट फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं। वह और उनका साथी कर्मचारी पूरन निवासी डाबोदा कलां पटेल पार्क में बिजली के तार बदल रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और उनके साथ कहासुनी करने लगे। उन्हें बिजली का काम करने से रोकने लगे और उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट की। आरोपियों ने सरकारी काम रोककर, उसमें बाधा पहुंचाई, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।