फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Electricity worker's body found hanging from a noose

फंदे से लटकता मिला बिजली कर्मचारी का शव

Sun, 27 Mar 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity worker's body found hanging from a noose
फंदे से लटकता मिला बिजली कर्मचारी का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। अशोक नगर में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस व्यक्ति ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई और वजह रही। फिलहाल पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर घटना को इत्तेफाक मानते हुए कार्रवाई की है।

अशोक नगर निवासी सतीश बिजली निगम में अनुबंध के तहत लाइनमैन था। बताते हैं कि रोज की तरह वह शुक्रवार को ड्यूटी गया था। काम करने के बाद शाम को घर पहुंचा। रात को खाना खाया और सो गया। सुबह परिजनों की नींद खुली तो देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही लाइनपार थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। सतीश दो बच्चों का पिता था। उसने किन कारणों से फंदा लगाया, अभी यह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर, अस्पताल में मौजूद साथी कर्मचारियों की मानें तो शुक्रवार शाम तक सतीश ठीक था। न जाने ऐसी क्या बात हुई कि उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed