{"_id":"57ae1a394f1c1be15bee697a","slug":"electricity-theif-caught-eight-lakhs-collected-electricity-theif-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दिनों में पकड़े 30 बिजली चोर, वसूले 8 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दिनों में पकड़े 30 बिजली चोर, वसूले 8 लाख
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटरों में छेड़छाड़ करके या फिर वायरिंग में कट व अन्य तरीकों से बिजली चोरी करके निगम को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ बिजली निगम सख्त है। पिछले 11 दिनों में निगम की टीमों ने क्षेत्र में 30 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इन पर 8 लाख 13 हजार रुपये का जुर्माना लगा है।
निगम के एक्सईएन एसजी वत्स ने बताया कि बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए निगम की चार टीमें बनी है। टीम में अधिकारी से लेकर अन्य स्टॉफ कर्मी तैनात हैं। जहां-जहां ओवर लोड की शिकायतें ज्यादा सामने आ रही है वहां पर विशेष रूप से निगम का ध्यान है। इसके अलावा जो भी व्यक्ति किसी भी तरह से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जाता है उन पर घर के लोड के हिसाब से जुर्माना लगाया जा रहा है।
वत्स ने बताया कि अगस्त माह में पिछले 11 दिन में 30 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी है। जिस भी किसी के घर, दुकान या फिर अन्य जगह पर चोरी की जा रही थी उन पर कुल मिलाकर 8 लाख 13 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से पौने दो लाख की रिकवरी भी की जा चुकी है। बकाया के लिए टीमें लगी हुई है। यदि निर्धारित जुर्माना नहीं भरा गया तो न केवल कनेक्शन काट दिया जाएगा बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूल से हटाई जा रही हाईवोल्टेज लाइन
निगम के एक्सईएन एसजी वत्स ने बताया कि दिल्ली से बहादुरगढ़ तक उनकी हाइटेंशन की बड़ी लाइन भी गुजरी हुई है। दिल्ली के सुल्तान पुरी में स्थित नवोदय स्कूल की बिल्डिंग के ऊपर से 33केवी की एचटी लाइन बहादुरगढ़ तक आती है। इस लाइन से स्कूल में हर वक्त हादसे को लेकर छात्र व शिक्षक भयभीत रहते थे।
लेकिन अब उन्होंने दिल्ली-बहादुरगढ़ लाइन को उक्त स्कूल की बिल्डिंग से हटवाने को लेकर काम तेज कर दिया। एक्सईएन ने बताया कि लगभग दस दिन में इस लाइन को पूरी तरह से स्कूल व आसपास के कुछ भवनों के ऊपर से हटवाकर दिया जाएगा। ताकि बच्चे किसी भी भय के साये में न रह सके।
फीडरों की मेंटेनेंस पर जोर
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट बी में घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित होने व तारों के आपस में टकराये जाने को लेकर निगम अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया है। शुक्रवार को कई घंटों तक जब बिजली बंद रही तो एक्सईन ने यहां के स्टाफ को तलब करते हुए सप्लाई को सुचारू बनाए रखने की कड़ी हिदायत दी। साथ में फीडर नंबर 2, 6 व 8 ब्रेक डाउन होने पर सिस्टम को जल्द ठीक करने व फीडरों की मेंटेनेंस करवाए जाने के लिए संबंधित अधिकारी को कहा। साथ में यहां की जो भी वर्क से संबंधित फाइलें पैडिंग थी उन्हें जल्द आफिस में भिजवाए जाने के निर्देश भी दिए।
एमसीओ चढ़ाने के निर्देश
मीटरों को बाहर लगाने के दौरान रिकार्ड अपडेट न होने के चलते अनेक उपभोक्ताओं के एमसीओ नहीं चढ़ पाई। जिसके कारण इस बार काफी संख्या में सिटी वन के उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में गड़बड़ी नजर आ रही ही है। कुछ के बिल बिना रीडिंग के काउंट करके एवरेज बेस पर भेज दिए गए तो किसी के बिल में ज्यादा रीडिंग दर्ज की हुई है। रिकार्ड सही से न मिलने के कारण यह समस्या आन खड़ी हुई। ऐसे में काफी उपभोक्ताओं के कई-कई हजार बिल आने से उनकी चिंता बढ़ गई। शुक्रवार को बिलों को ठीक करवाने व उनकी अदायगी के लिए उन्हें घंटों तक लाइनों में लगकर अपना नंबर का इंतजार करना पड़ा। हालांकि यहां पर सर्वर डाउन होने से कर्मचारियों को भी बिलों को ठीक करने में परेशानी आई।