{"_id":"6655239ff15134a48c01fd24","slug":"electricity-supply-in-kathmandu-remained-disrupted-for-two-hours-people-remained-worried-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107576-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दो घंटे ठप रही काठमंडी की बिजली, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दो घंटे ठप रही काठमंडी की बिजली, लोग रहे परेशान
Tue, 28 May 2024 05:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 28 May 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रविवार की रात काठमंडी में आरामशीन वाली गली पर लगे बिजली खंभे में तारों में आग लग गई। इससे कॉलोनी में दो घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी से लोग परेशान रहे।
काठमंडी निवासी जगत कुमार, विशाल, अमित शर्मा, टिंकू, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से बिजली समस्या से वे पूरी तरह त्रस्त हैं। आए दिन कॉलोनी में लगाए गए ट्रांसफार्मर या तो खराब हो जा रहे हैं या फिर बिजली तारों में आग लग रही है। ऐसे में कई-कई घंटे बिजली गायब हो रही है। ऐसी भीषण गर्मी में बिजली न आने पर न केवल उन्हें बल्कि छोटे-छोटे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनवर्टर लगे हैं, लेकिन उनमें एसी और कूलर नहीं चल पाते। ऐसे में गर्मी के कारण बिस्तर भी तपते रहते हैं। रविवार की रात आरामशीन वाली गली के मुंहाने पर ड्रेन वाले रास्ते की तरफ लगे बिजली खंभे पर तारों में आग लग गई। आग कई देर तक लगती रही। इसके बाद बिजली चली गई। सूचना निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई। लोगों का कहना है कि बिजली समस्या को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी तुरंत पहुंचे और आग की भेंट चढ़ी तारों को बदलने का काम शुरू किया गया। करीब दो घंटे में बिजली सप्लाई सुचारु हो पाई। लोगों का कहना है कि निगम अधिकारियों को ट्रांसफार्मरों का लोड गर्मी के मौसम को देखते हुए बढ़ाया जाना चाहिए।
वर्जन...
रविवार की रात आरामशीन वाली गली के मुंहाने पर बिजली तारों में आग लगने की सूचना मिली। निगम के कर्मचारी तुरंत उन तारों को ठीक करने के लिए पहुंचे। करीब दो घंटे में तारों को ठीक किया गया। इसके बाद कॉलोनी की बिजली सप्लाई दुरुस्त हो गई।
विज्ञापन
-मनीष यादव, एसडीई, यूएचबीवीएन, बहादुरगढ़।
-