फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   electricity,meter, protest

खंभे पर बिजली मीटर लगाने का विरोध, महिलाओं ने बादली-बहादुरगढ़ मार्ग पर लगाया एक घंटे जाम

Sun, 14 Jul 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
electricity,meter, protest
फोटो 08 : जाम लगाए महिलाओं को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Bahadurgarh
बिजली के मीटर खंभों पर लगाने के विरोध में गुभाना गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। गांव की महिलाएं सुबह से ही बहादुरगढ़-दिल्ली रोड पर जाम लगाकर बैठ गई। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस और निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निगम और सरकारी नीति का हवाला देते हुए ग्रामीणों को समझाया। एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

गांव के गुभाना बस स्टैंड पर जाम लगाकर बैठी महिलाओं ने बताया कि मौके उनके गांव में बिजली के खंभों पर मीटर लगाए जा रहे हैं जिसका विरोध कर रही है। वह चाहते हैं कि बिजली के मीटर बाहर नहीं लगाए जाएं। कुछ दिन पहले बिजली के मीटर घरों के बाहर लगाए गए और अब मीटर को खंभों पर लगाया जा रहा है। खंभों पर लगाए गए सुरक्षित नहीं है। जाम की सूचना मिलते ही बादली से पुलिस और निगम एसडीई विनोद कुमार भी मौके पर पहुंच। इस मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि सरकारी नीति के तहत बिजली के मीटर खंभों पर लगाए जा रहे है। यह कोई एक या दो मकानों के नहीं बल्कि सभी उपभोक्ताओं के मीटर खंभों पर लगाए जाएंगे। पुलिस और अधिकारियों द्वारा समझाए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। निगम कर्मचारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। और अधिकारियों की ओर से मिले जवाब को भी ग्रामीणों के पास रखा जाएगा। फिलहाल मीटर बार लगाने के कार्य को भी रोका जा रहा है।
विज्ञापन

क्या है मामला...
निगम की तरफ से उपभोक्ताओं के मीटर बिजली खंभों पर लगा जाने की योजना पर काम किया जा रहा है। निगम पिछले कई दिनों से गांव में घर घर जाकर बिजली के मीटर खंबे पर लगा रहे हैं। दो दिन पहले माजरी गांव में भी निगम कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा था। माजरी गांव के बाद गुभाना गांव में बिजली के मीटर लगाए जा रहे। वीरवार को गांव में 2 मीटर खंबे पर लगाए गए थे और शनिवार को जब बिजली कर्मचारी मीटर लगाने पहुंचे तो ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थर और कांटे डालकर किया रोड जाम
गांव की महिलाओं ने रोड को जाम करने के लिए रोड पर पत्थर और कांटे डाल दिए। महिलाओं का कहना था कि जबतक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता जब तक वह रोड पर इसी स्थिति में बैठी रहेंगी।
ये मार्ग हुए प्रभावित
बिजली के मीटर बाहर लगाए जाने का विरोध करने वाली महिलाओं ने गुभाना गांव के मेन बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। जाम लगाने की वजह से गुभाना-बहादुरगढ़, गुभाना-नजफगढ़, गुभाना-बादली मार्ग को जाम कर दिया। महिलाओं ने यह जाम यह लगभग एक घंटा तक लगाया।
वाहन चालकों ने अपनाया वैकल्पिक मार्ग
गुभाना के मेन बस स्टैंड पर लगाए गए जाम को बढ़ता देख वाहन चालकों ने सूझबूझ का परिचय दिया। नजफगढ़ की तरफ आ रहे सुनील ने बताया कि जब अपनी कार से गुभाना गांव के बस स्टैंड पर पहुंचा तो देखा कि महिलाओं ने रोड का जाम कर रखा है। उन्होंने तुरंत ही गांव के अंदर से रास्त निकालकर बहादुरगढ़ पहुंचे। गुरुग्राम से आ रहे साहिल ने बताया कि उन्हें किसी जरूर काम से बहादुरगढ़ आना था। गुभाना पहुंचते ही देखा कि महिलाओं ने रोड को जाम किया हुआ है। जाम निकलने के लिए उन्हें दूसरे वैकल्पिक मार्ग की जानकारी नहीं थी। उन्होंने तुरंत ही गूगल मैप के माध्यम से जाम से निकलकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे।

क्या कहते हैं अधिकारी
निगम के एचडी विनोद कुमार सत्ता किंग वह उच्च अधिकारियों के आदेश और निगम नीति के अनुसार बिजली मीटर को खंभे पर लगा रहे हैं। माजरी गांव में करीब 70 मीटर लगाए गए हैं जबकि गुभाना गांव में सिर्फ 2 मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। फिलहाल मीटर बाहर लगाने के कार्य को रोक दिया गया है और ग्रामीणों को बी समझाया गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद के आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed