{"_id":"6402386a8b47622e9001db94","slug":"electricians-boycotted-work-jhjhar-news-c-17-1-83529-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजलीकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजलीकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
-फोटो 5 : मांगों को लेकर कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।
बहादुरगढ़। मांगें पूरी न होने से आहत ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन की बहादुरगढ़ यूनिट के कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक घंटे तक काम का बहिष्कार किया। इस दौरान निगम कार्यालय के गेट पर बैठक कर जोर शोर से अपनी मांग उठाई। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान दलबीर हुड्डा ने की। जबकि संचालन सह सचिव राजेश किराड़ ने किया।
सब यूनिट लाइनपार के प्रधान राकेश, सब अर्बन के संदीप, बुपनिया के संजीव कुमार, सिटी सब यूनिट-2 के उपप्रधान कृष्ण, सब यूनिट सचिव रवि नागर, अजीत गुलिया, कृष्ण, सोनू, संदीप, कुलदीप, राजकुमार, नवीन, कुलवंत, मनोज, अमित, आजाद, सुनील, दीपक, सुखपाल, सीनू सिंह आदि ने बैठक में अपने विचार रखे। यूनिट के वरिष्ठ उपप्रधान एवं एसकेएस ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र सैनी ने कहा कि कर्मचारी पीएफआरडीए एक्ट रद्द करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, रिक्त पद भरने, समान काम समान वेतन, सेवा सुरक्षा प्रदान करने, निजीकरण पर रोक लगाने आदि मांगें उठा रहे हैं। तमाम मांगें जायज हैं और इनके लिए काफी समय से संघर्ष किया जा रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। एनपीएस भी कर्मचारी हित में नहीं है। जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसी कड़ी में अब पेंशन बहाली को लेकर हरियाणा के कर्मचारी भी सड़कों पर उतरेंगे। आगामी 14 मार्च को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिला उपायुक्तों को सीएम के नाम मांगपत्र दिया जाएगा। अपने हक के लिए कर्मचारी आखिर तक लड़ेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- --