फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   electric stolen, 793 cases found, jhajjar

निगम ने एक माह में बिजली चोरी के 793 मामले पकड़े

Tue, 01 Sep 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
electric stolen, 793 cases found, jhajjar
झज्जर। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सख्त हो गया है। अगर कोई उपभोक्ता बिजली चोरी करता पाया जाता है तो उसकी खैर नहीं। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान निगम की टीमों ने 793 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। जबकि दो हजार से अधिक स्थानों पर एक माह में छापा मारा गया है। इन लोगों पर बिजली निगम की तरफ से दो करोड़ 13 लाख रुपये जुर्माना ठोका गया है। जबकि इनमें से करीब 90 लाख रुपये का जुर्माना जमा भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश भर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकारी अभियंता अपने अधीन आने वाले उपमंडलों से बिजली चोरी पकड़ने के लिए मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किए हुए हैं। बिजली निगम के उपमंडल अधिकारियों की देखरेख में अभियान की शुरुआत की हुई है। निगम की टीमों ने गांवों में जाकर कई जगहों पर बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापा मारा है।
विज्ञापन

रात को भी की जा रही कार्रवाई
निगम की तरफ से दिन में ही नहीं रात के समय भी बिजली की चोरी पकड़ने के लिए कनिष्ठ अभियंताओं की देखरेख में टीमों को गठन किया गया है। जो दिन-रात बिजली की चोरी पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही हैं। जिला भर में बिजली निगम की तरफ से हर उपमंडल पर चार-चार टीमों का गठन किया हुआ है। निगम की तरफ से जिला भर में 44 टीमों का गठन किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे के अंदर भरना होता है जुर्माना
बिजली निगम के नियमानुसार किसी भी उपभोक्ता को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे जुर्माना राशि भरने के लिए 48 घंटे का समय दिया जाता हे। अगर वह उपभोक्ता जुर्माना राशि की अदायगी नहीं करता है तो उसके खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए लिखा जाता है।

वर्जन
रात हो दिन बिजली की चोरी किसी भी सूरत में नहीं करने दी जाएगी। रात के समय भी बिजली चोरी पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिजली निगम की टीमें निरंतर छापे मार रही हैं। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- एसके जैन, उत्तर हरियाणा बिजली निगम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed