{"_id":"64b02ae4fedbc5feaf073b44","slug":"electric-pole-fell-on-eighth-student-waiting-for-bus-death-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-1762-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बस का इंतजार कर रहे आठवीं के छात्र पर गिरा बिजली का खंभा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बस का इंतजार कर रहे आठवीं के छात्र पर गिरा बिजली का खंभा, मौत
Thu, 13 Jul 2023 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। रूड़ियावास गांव में घर से कुछ ही दूरी पर स्कूल जाने के लिए अपनी बहन के साथ बस का इंतजार कर रहे आठवीं कक्षा के छात्र पर बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार रूड़ियावास गांव निवासी सोहित 13 साल वीरवार की सुबह अपनी बहन के साथ स्कूल जाने के लिए घर से कुछ दूरी पर ही स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। वह चरखी दादरी जिले के इमलौटा गांव के एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। इसी बीच गली के पास लगाया गया बिजली का खंभा टूट कर सोहित पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
लापरवाही ने ले ली मासूम की जान
बताया जा रहा है कि यह खंभा अनावश्यक तौर पर खड़ा था। इस पर लगे बिजली के तार भी काफी समय पहले हटाए जा चुके हैं। यहां पर दो बार सीमेंटेड गली का निर्माण भी किया जा चुका है। उसके बाद भी खंभे को हटाया नहीं गया। लापरवाही के कारण सोहित की जान चली गई।
विज्ञापन
- दो बहनों का इकलौता भाई था सोहित
बताया जा रहा है कि सोहित दो बहनों का इकलौता भाई था। उसका पिता धर्मेंद्र सेना में कार्यरत है। सोहित पढ़ाई में भी अच्छा था। सोहित की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है।
- वर्जन :
पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-कुलदीप सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी, मातनहेल।