फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Elderly woman robbed of her gold earrings

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुजुर्ग महिला से ठगी सोने की बालियां

Fri, 22 Nov 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman robbed of her gold earrings
बहादुरगढ़। एक बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बेटे बिजेंद्र के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार शाम को रामनगर निवासी मूर्ति देवी के अपने मकान से कुछ दूर स्थित मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गई थी। वापस मुड़ी तो दो लोगों ने उनका रास्ता रोका और बातों में उलझा लिया। इस दौरान उन्होंने उन्हें कुछ सुंघाया और उनके कानों से सोने की बालियां उतार ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती, देर हो चुकी थी और दोनों युवक भाग गए थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। बुधवार की दोपहर भी गोहाना निवासी एक महिला का पर्स चोरी कर लिया गया। लोगों का कहना है कि शहर में छीना झपटी की वारदातें लगातार बढ़ रही है, मगर इन पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। दो महीने पहले भी रेखा देवी नाम की महिला का मंगलसूत्र झपट ले गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed