फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ekadashi is the day of devotion to Lord Vishnu and Mother Lakshmi.

Jhajjar-Bahadurgarh News: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भक्ति भाव का दिन है एकादशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ekadashi is the day of devotion to Lord Vishnu and Mother Lakshmi.
फोटो 76: पंडित अमिताचार्य गुभाना।
बादली। सनातन धर्म में एकादशी का खास महत्व माना गया है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी प्रकार के दुखों का नाश होता है। इसके अलावा, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। इसके लिए साधक श्रद्धा भाव से एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करते हैं। एकादशी पर्व की महिमा शास्त्रों में विस्तार पूर्वक किया गया है। महाभारत काल में पांडव भी एकादशी व्रत करते थे। हालांकि, दिन भर भूखे न रह पाने के चलते भीम केवल निर्जला एकादशी के दिन व्रत रखते थे। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक द्वारा जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही व्रती पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में सभी प्रकार के भौतिक
विज्ञापन


8 मई को मोहिनी एकादशी व्रत
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मोहिनी एकादशी मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार 7 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी शुरू होगी और 08 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि गणना अनुसार 08 मई को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी।
विज्ञापन

पंडित अमिताचार्य गुभाना।

फोटो 76: पंडित अमिताचार्य गुभाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed