{"_id":"601843968ebc3e324f3c1b10","slug":"eight-members-of-criminal-gang-arrested-with-illegal-weapons-seven-pistols-and-one-gun-recovered-jhjhar-news-rtk593420343","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों के साथ आपराधिक गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार, सात पिस्तौल और एक बंदूक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियारों के साथ आपराधिक गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार, सात पिस्तौल और एक बंदूक बरामद
विज्ञापन
आरोपियों के साथ एएसपी विक्रांत भूषण और अन्य पुलिस अधिकारी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
पुलिस ने अगल-अलग स्थानों से आपराधिक गिरोह के आठ गुर्गों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात पिस्तौल, एक डोगा बंदूक और 12 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने एक बाइक लूटने व एक युवक पर कातिलाना हमला करने के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से तीन आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। पांच अन्य को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
बेरी थाने में सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि बेरी थाने की अलग-अलग पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से 8 आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस चौकी प्रभारी सिटी बेरी सहायक उपनिरीक्षक अमित कुमार और पुलिस चौकी प्रभारी छूछकवास सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार की अलग-अलग टीमों ने अवैध असलहों के साथ आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मौके पर 7 देसी पिस्तौल व 12 कारतूस और एक देसी डोगा बंदूक बरामद हुई है। विक्रांत भूषण ने बताया कि पुलिस चौकी शहर बेरी में तैनात सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने एक आरोपी रितिक निवासी बेरी को दुजाना चौक बेरी के क्षेत्र से एक देसी पिस्तौल के साथ काबू किया। पुलिस चौकी प्रभारी छुछकवास सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार की टीम ने एक आरोपी योगेश उर्फ चिंटू निवासी डीघल को एक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ छूछकवास से दादरी रोड के क्षेत्र से काबू किया है। थाना में तैनात मुख्य सिपाही नीरज कुमार की टीम ने एक आरोपी रोबिन निवासी गांव बालन्द को एक देसी पिस्तौल के साथ दुबलधन चौक बेरी से काबू किया। थाना में तैनात मुख्य सिपाही रविंद्र कुमार की टीम ने एक आरोपी सन्नी निवासी गांव रिटोली को एक देसी पिस्तौल के साथ दुबलधन चौक बेरी से काबू किया। पुलिस चौकी छूछकवास में तैनात सहायक उपनिरीक्षक मनजीत सिंह की टीम ने एक आरोपी रिंकू निवासी डीघल को एक देसी पिस्तौल के साथ बरानी मोड़ छूछकवास के क्षेत्र से काबू किया। थाना बेरी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अजमेर सिंह की टीम ने एक आरोपी विनय निवासी गांव बालंद को एक देसी डोगा बंदूक के साथ बेरी कलानौर रोड ढराणा मोड़ के पास से काबू किया। पुलिस चौकी छूछकवास में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने एक आरोपी विनीत निवासी गांव डीघल को काबू किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से मौका पर एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस चौकी शहर बेरी में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने एक आरोपी राहुल निवासी गांव डीघल को एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस के साथ बस अड्डा बेरी के नजदीक से काबू किया। अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए उपरोक्त आठों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
सन्नी करता है गिरोह का संचालन
विक्रांत भूषण ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए आरोपी एक आपराधिक गिरोह से जुड़े हुए हैं। अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी सन्नी इस गिरोह का संचालन करता है। गिरोह में शामिल आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में झज्जर जिले में दो अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने बारे खुलासा किया है। गिरोह में शामिल 5 आरोपियों ने थाना दुजाना के अंतर्गत गांव डीघल में एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायर करने तथा पुलिस चौकी छूछकवास के एरिया में एक मोटरसाइकिल सवार से लूटपाट करने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
इन वारदातों का किया खुलासा
पांच आरोपियों ने 14 जनवरी को डीघल के क्षेत्र में एक व्यक्ति डीघल निवासी अशोक पर जान से मारने की नीयत से फायर करके जानलेवा हमला किया था। जिस के संबंध में थाना दुजाना में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इसके अतिरिक्त उपरोक्त गिरोह में शामिल तीन आरोपियों ने पुलिस चौकी छूछकवास के क्षेत्र में हथियार के बल पर 26 जनवरी को एक मोटरसाइकिल सवार के साथ मारपीट करते हुए उसकी मोटरसाइकिल व 400 रुपये नकद राशि छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस के संबंध में थाना बेरी में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत से तीन आरोपियों विनीत, योगेश व रिंकू को मोटरसाइकिल छीनने के मामले में पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।