{"_id":"68987a39708d8398430bb279","slug":"earthquake-in-jhajjar-earthquake-in-haryana-2025-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Earthquake in Haryana: झज्जर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake in Haryana: झज्जर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Sun, 10 Aug 2025 04:26 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 10 Aug 2025 04:26 PM IST
सार
Haryana Earthquake Today: हरियाणा के झज्जर जिले में रविवार, 10 अगस्त को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जिले में भूकंप के झटके पिछले एक माह से महसूस किए जा रहे हैं। रविवार को यह पांचवीं बार था।
विज्ञापन
earthquake भूकंप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर में रविवार दोपहर बाद 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 आंकी गई है। पिछले एक माह में यह चौथी बार है, जब भूकंप का झटका महसूस किया गया है। भूकंप का केंद्र झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर स्थित बीड सुनारवाला गांव रहा। यह धरती के 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसका अक्षांश 28.63 और देशांतर 76.72 रहा।
लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके
शहर निवासी मुकेश ने बताया कि वह घर पर कुर्सी पर बैठे हुए थे। उसी दौरान उन्हें झटका महसूस हुआ। शहर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे तभी अचानक जोर से झटका महसूस हुआ। बार-बार भूकंप के झटकों का केंद्र झज्जर जिला बनता जा रहा है। जिले में अब तक भूकंप के कई झटके अलग-अलग दिनों में महसूस किए जा चुके हैं।

अब तक पांचवीं बार महसूस किया गया झटका
जिले में भूकंप के झटके पिछले एक माह से महसूस किए जा रहे हैं। रविवार को यह पांचवीं बार था, जब भूंकप का झटका महसूस किया गया। सबसे पहले बीते माह 10 जुलाई को दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 10 जुलाई को सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। उसके बाद 9 बजकर 6 मिनट पर दूसरा हल्का झटका महसूस किया गया था। इसका केंद्र गांव रामपुरा था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी। उसके अगले ही दिन 11 जुलाई को भी भूकंप का झटका महसूस किया गया था।
शाम 7 बजकर 49 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ था। इसकी तीव्रता 3.7 रही। भूकंप का केंद्र छारा गांव रहा। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका अक्षांश 28.68 और देशांतर 76.72 रहा था। इसके बाद 17 जुलाई को भी भूंकप का झटका महसूस किया गया था। इसकी तीव्रता 2.5 रही थी। दोपहर लगभग 12 बजकर 34 मिनट पर यह भूकंप का झटका महसूस किया गया था।
ये भी पढ़ें: महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा: नौसेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, तीन माह पहले ही हुई थी शादी