फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tragic accident in Mahendragarh: Navy soldier dies in road accident, got married just three months ago

महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा: नौसेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, तीन माह पहले ही हुई थी शादी

Sun, 10 Aug 2025 11:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 10 Aug 2025 11:34 AM IST
सार

कनीना में हुई सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस दर्दनाक हादसे में भारतीय नेवी के जवान रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। महज 26 साल की उम्र और तीन वर्ष पहले देश सेवा के लिए नेवी में भर्ती हुए रवि का सफर यूं अचानक थम जाएगा किसी ने नहीं सोचा था।

विज्ञापन
Tragic accident in Mahendragarh: Navy soldier dies in road accident, got married just three months ago
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव धनौंदा निवासी नेवी के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जवान चार दिन पहले ही रक्षा बंधन पर्व की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। देर रात अपने दोस्त को छोड़ने के लिए कनीना गया था। जब अपने दोस्त को कनीना बस स्टैंड पर छोड़कर वापस अपने घर आ रहा था तो इसी दौरान दादरी टी-प्वाइंट पर एक ट्रक चालक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई तथा ट्रक चालक अपने ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद रात को उसकी पहचान के लिए बनाई गई वीडियो तेजी से शोसल मीडिया पर वायरल हो गई। 

विज्ञापन


कनीना में हुई सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस दर्दनाक हादसे में भारतीय नेवी के जवान रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। महज 26 साल की उम्र और तीन वर्ष पहले देश सेवा के लिए नेवी में भर्ती हुए रवि का सफर यूं अचानक थम जाएगा किसी ने नहीं सोचा था। चार दिन पहले ही वह रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर अपने गांव धनौंदा आया था, और तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन




बीती रात करीब नौ बजे, रवि अपने दोस्त कुलदीप को कनीना बस स्टैंड तक छोड़ने बाइक से गया था। दोस्त को विदा कर वापस लौटते समय, उन्हाणी के पास एक ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि रवि का सिर फट गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। खून से लथपथ जवान की हालत देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दस बजे उसकी पहचान के लिए बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। नारनौल नंबर की बाइक होने के कारण यह वीडियो नारनौल के सोशल मीडिया ग्रुप्स में भी फैल गई, जहां लोग उसकी पहचान करने की कोशिश में जुट गए। मृतक के बड़े भाई प्रवीण ने नम आंखों से बताया कि रवि हमारे तीनों भाइयों में सबसे छोटा था। गत 22 अप्रैल को उसकी शादी राजस्थान के टपूकड़ा में हुई थी। हम सब खुशियों में डूबे थे, लेकिन किस्मत ने इतनी जल्दी हमें यह गम दे दिया। गांव में मातम पसरा है हादसे से परिजन, नई नवेली दुल्हन और भाई टूट चुके हैं। गांव धनौंदा में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed