{"_id":"68e96f18c2326d649704ac2f","slug":"dusu-president-aryan-mann-met-chief-minister-saini-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118136-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री सैनी से मिले डूसू अध्यक्ष आर्यन मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री सैनी से मिले डूसू अध्यक्ष आर्यन मान
Sat, 11 Oct 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 56 : सीएम नायब सिंह सैनी को बुका भेंट करते अध्यक्ष आर्यन मान। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष आर्यन मान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में मिले। इस दौरान छात्रों की सुविधाओं, शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं और युवाओं की भागीदारी जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने आर्यन मान को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता युवाओं को देशभक्ति, समाज सेवा और शिक्षा के प्रति जागरूक बना रहे हैं।
आर्यन मान ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिला आशीर्वाद और प्रेरणा उन्हें और बेहतर कार्य करने की ऊर्जा देगा। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र की समस्या के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्रहितों को प्राथमिकता देते हुए वे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।