DUSU Election: छात्र संघ का चुनाव जीत गांव पहुंचे आर्यन, कुलदेवता के मंदिर में टेका माथा, गिनाईं प्राथमिकताएं
आर्यन मान का कहना है कि छात्र संघ के चुनाव में उन्हें सबसे ज्यादा सहयोग उनके माता-पिता और भाई-बहनों का मिला। उन्होंने बताया कि हरियाणा के हर वर्ग और समाज के सहयोग ने उनका हौसला बढ़ाया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशी आर्यन मान की जीत पर बहादुरगढ़ में जश्न का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के प्रधान का चुनाव जीतने के बाद आर्यन मान बहादुरगढ़ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने झाड़ौदा स्थित अपने कुल देवता बाबा हरिदास मंदिर में माथा टेका और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बाबा हरिदास मंदिर में एक ध्वजा भी चढ़ाई। आर्यन मान ने छात्र संघ चुनाव की जीत अपने गांव और देहात के छात्रों को समर्पित की है।
खिलाड़ियों के लिए करेंगे काम
आर्यन मान का कहना है कि वह क्षेत्र की हर खाप और उस स्थान पर धन्यवाद के लिए जाएंगे जिन्होंने उनका साथ दिया है। आर्यन मान का कहना है कि वह खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और साधन उपलब्ध करवाने के लिए काम करेंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के नव निर्वाचित प्रधान आर्यन मान का कहना है कि आज के समय में छात्रों पर पढ़ाई का बहुत ज्यादा प्रेशर है। जिसके कारण छात्र अवसाद में चले जाते हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े हर एक कॉलेज में छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर नियुक्त करवाने की बात कही।
16 हजार से अधिक वोटों से मिली जीत
आर्यन मान का कहना है कि छात्र संघ के चुनाव में उन्हें सबसे ज्यादा सहयोग उनके माता-पिता और भाई बहनों का मिला है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के हर वर्ग और समाज के सहयोग ने उनका हौसला बढ़ाया। आर्यन ने कहा बिना खाने-पीने का ध्यान रखे दिन-रात मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। दिल्ली, हरियाणा राजस्थान और उत्तर प्रदेश के छात्रों के साथ-साथ देश भर के छात्रों का सहयोग आर्यन मान को सहयोग मिला। इसी के चलते उन्हें 16 हजार 196 वोटों से जीत मिली है। मान का कहना है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में हरियाणा के बहुत सारे खिलाड़ी पढ़ते हैं जो खेल भी खेलते हैं, ऐसे छात्रों को खेल के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी मेरा लक्ष्य रहेगा। आर्यन मान ने अपने पैतृक गांव के मंदिर में शीश झुका कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने बेटे का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
बता दें कि यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। आर्यन मान को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया था। आर्यन मान को कुल 28841 वोट मिले हैं। उन्होंने एनएसयूआई के उम्मीवार को लगभग 16 हजार वोटों से हराया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में हरियाणा का डंका: बहादुरगढ़ का छोरा... ABVP के आर्यन मान बने प्रधान, जानिए इनके बारे में
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.