फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to farmer agitation, Delhi Police also sealed border

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली पुलिस ने बार्डर किया सील

Fri, 27 Nov 2020 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Due to farmer agitation, Delhi Police also sealed border
दिल्ली बार्डर किया गया सील। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर जहां बहादुरगढ़ में जिला प्रशासन मुस्तैद है, वहीं दिल्ली पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सजग है। दिल्ली पुलिस ने टिकरी बार्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। हालांकि हरियाणा-दिल्ली सीमा पर बहादुरगढ़ में किसान आंदोलन का किसी तरह का कोई असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

दिल्ली बार्डर सील होने के बाद दिल्ली बार्डर से लेकर बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ तक जाम लग गया। दिल्ली पुलिस ने सभी छोटे-बड़े वाहनों को हरियाणा सीमा में वापस भेज दिया। दिल्ली में प्रवेश के लिए यहां के प्रशासन ने दो सीमाओं को खुला छोड़ा है। इनमें निजामपुर बार्डर व झाड़ौदा बार्डर शामिल हैं। इन मार्गों से वाहनों का आवागमन जारी रहा।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस की ओर से दिल्ली की सीमाओं पर लगाए गए 11 नाकों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाकर दो हजार कर दी गई है। वीरवार को दिन भर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्थिति पर नजर रखी। वहीं दिल्ली में भी सीनियर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने टिकरी बार्डर पर स्थिति का जायजा लिया। टिकरी बार्डर पर दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसके श्रीवास्तव के अलावा हरियाणा पुलिस के एडीजीपी संदीप खिरवार, एसपी राजेश दुग्गल, जिला उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने मौके का मुआयना किया। वीरवार को मेट्रो सेवा भी दोपहर करीब ढाई बजे तक बंद रही। जबकि प्राइवेट कैब व बसों को दिल्ली पुलिस ने टिकरी बार्डर से वापस भेजा। बहादुरगढ़ में बने तीन मेट्रो स्टेशनों से यात्री गाड़ी में सवार नहीं हो पाएंगे। केवल दिल्ली से आने वाले यात्री बहादुरगढ़ में मेट्रो स्टेशन पर छोड़े जाएंगे। मेट्रो से दिल्ली जाने वाले लोगों को दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन से सवार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed