{"_id":"68853aa3fcc799c62c0b00c9","slug":"due-to-cet-exam-police-set-up-checkposts-and-did-not-allow-vehicles-to-go-to-the-exam-centre-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-124356-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीईटी परीक्षा के चलते पुलिस ने लगाए नाके, वाहनाें के साथ परीक्षा केंद्र तक जाने की नहीं दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीईटी परीक्षा के चलते पुलिस ने लगाए नाके, वाहनाें के साथ परीक्षा केंद्र तक जाने की नहीं दी अनुमति
Sun, 27 Jul 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
26jjrp09- झज्जर। राजकीय नेहरू काॅलेज में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए जिला उपायुक्त स्वप
झज्जर। जिले में सीईटी की परीक्षा के चलते पुलिस की तरफ से परीक्षा केंद्रों के समीप विशेष नाके लगाए गए। इन नाकों से किसी भी वाहन को परीक्षा केंद्र के तक जाने की अनुमति नहीं मिली। सभी नाकों पर पुलिस की टीम मुस्तैदी से तैनात रही। परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की परीधि में पुलिस की तरफ से नाके लगाए गए।
सीईटी परीक्षा के लिए दो डीसीपी, सात एसीपी समेत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। सभी पुलिस अधिकारी अपने आसपास के नाकों का निरीक्षण करते रहे। इसके अलावा मोटरसाइकिल व गाड़ी के साथ आने वाले परीक्षार्थियों व आमजन को परीक्षा केंद्र के पास से जाने की अनुमति नहीं दी गई।
शहर के आंबेडकर चौक, यादव धर्मशाला, दिल्ली गेट, सिलानी गेट, अग्रसेन चौक व अन्य कई स्थानों पर पुलिस की तरफ से नाके लगाए गए। शहर के आंबेडकर चौक पर निरीक्षण करने पहुंचे एसीपी सुरेंद्र कंबोज ने कहा कि पुलिस ने पूरे शहर में सीईटी की परीक्षा को बेहतरीन ढंग से संचालन करने के लिए चाक-चौबंद बंदोबस्त किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है। चारों तरफ पुलिस ने बकायदा बैरिकेटिंग कर नाकाबंदी कर रखी है और परीक्षा केंद्र के बाहर बाहरी हस्तेक्षप को रोकने लिए पूरे इंतजामात हैं। आस-पास की दुकानें बंद कराई गई है।
कई स्थानों पर रही जाम जैसी स्थिति
सीईटी की परीक्षा के चलते आंबेडकर चौक से बीकानेर चौक की तरफ से जाने वाले रास्ते का सीईटी की परीक्षा के चलते बंद रखा गया। इसके चलते यहां से आने वाले वाहनों को पुलिस की तरफ से दूसरे मार्ग से जाने की सलाह दी गई। शहर में अलग-अलग जगहों पर की गई नाकाबंदी के कारण आंबेडकर चौक से पुराना बस अड्डा मार्ग, यादव धर्मशाला से पुराना बस अड्डा मार्ग व जलघर रोड पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।