फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   du election, welcome, welcome of mohit, bahadurgarh

डीयू की चुनाव में नवनिर्वाचित सह सचिव मोहित ग्रिड का जोरदार स्वागत

Wed, 14 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Wed, 14 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
du election, welcome, welcome of mohit, bahadurgarh
मोहित - फोटो : bureau
नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री के सांखोल स्थित कार्यालय पर मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के हुए चुनाव में एनएसयूआई के नवनिर्वाचित सह सचिव मोहित ग्रिड का जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, नप के वाइस चेयरमैन विनोद जांगड़ा ने फूलमालाएं पहना और मिठाई खिलाकर मोहित ग्रिड को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर रवि खत्री ने मोहित ग्रिड सेे कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में बहादुरगढ़ और हरियाणा के छात्र भारी संख्या में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, इसलिए हरियाणा के छात्रों की सभी समस्याओं को समाधान करवाकर उन्हें ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य करें। 
विज्ञापन


छात्रों को सुविधाएं दिलाना रहेगी प्राथमिकता
नवनिर्वाचित सह सचिव मोहित ग्रिड ने पूर्व चेयरमैन रवि खत्री को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करवाकर उन्हें ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब जगह जगह स्मार्ट फोन और लैपटॉप के लिए चार्जिंग प्वाइंट लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित ग्रिड का कहना है कि ज्यादातर छात्र स्मार्ट फोन और लैपटॉप साथ रखते हैं, इसलिए चार्जिंग प्वाइंट विश्वविद्यालय में सबसे पहले लगवाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन विनोद जांगड़ा, राजेश खत्री, रामभगत, अमित छिल्लर, राजेश पहलवान, दीपू, राहुल छिक्कारा, रविंद्र लाठर आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed