फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DTC buses will soon run between Bahadurgarh-Gurugram

बहादुरगढ़-गुरुग्राम के बीच भी जल्द दौडे़ंगी डीटीसी की बसें

Tue, 05 Apr 2022 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
DTC buses will soon run between Bahadurgarh-Gurugram
बहादुरगढ़। दिल्ली-बहादुरगढ़ के बीच कोरोना की पहली लहर के वक्त बंद हुई दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवा शुरू होने से हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब लोग बहादुरगढ़ से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नरेला, कर्मपुरा व दिल्ली सचिवालय तक के विभिन्न स्थानों तक कोई बस बदले बिना ही आवागमन कर सकतेे हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि न केवल बहादुरगढ़-गुरुग्राम के बीच डीटीसी की बस सेवा जल्द शुरू होगी, बल्कि बहादुरगढ़ में भी डीटीसी की बस सेवा का विस्तार स्थानीय बस स्टैंड से आगे सेक्टर-17 तक कर दिया जाएगा। इन सुविधाओं से हर रोज फैक्टरी कामगारों के अतिरिक्त हजारों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम के लिए एलजी देंगे स्वीकृति
दिल्ली-बहादुरगढ़ के बीच डीटीसी की बस सेवा कोरोना व किसान आंदोलन के कारण दो साल से अधिक समय तक बंद रही। जिससे कई रूटों के यात्रियों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच दैनिक यात्रियों ने डीटीसी की बस सेवा बहाल करने के लिए कई बार मांग की। गत शुक्रवार तो ये सेवाएं बहाल हो गईं। बहादुरगढ़ से गुरुग्राम तक डीटीसी की बस सेवा आरंभ करने संबंधी फाइल और बहादुरगढ़ में डीटीसी की बस सेवा का विस्तार बहादुरगढ़ बस स्टैंड से बढ़ाकर सेक्टर-17 तक करने संबंधी फाइल दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से दिल्ली के उप राज्यपाल को स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं। सेक्टर-17 तक विस्तार होने से फैक्ट्रियों के हजारों कामगारों को बहुत फायदा होगा। फिलहाल उन्हें बहादुरगढ़ बस स्टैंड से सेक्टर-16 व 17 आदि स्थानों के लिए 20 रुपये अतिरिक्त खर्च करके ऑटो से जाना-आना पड़ता है।
विज्ञापन

सुबह 6:10 से शुरू होती है सेवा
बहादुरगढ़ से नरेला व नई दिल्ली के लिए बस सेवा सुबह 6:10 पर शुरू हो जाती है। बहादुरगढ़ से नांगलोई, पीरागढ़ी व पंजाबी बाग होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, बहादुरगढ़ से टीकरी बॉर्डर, घेवरा, कंझावला व बवाना होकर नरेला और बहादुरगढ़ से दिल्ली सचिवालय व कर्मपुरा के लिए डीटीसी ने बसों के पर्याप्त राउंड उपलब्ध करवाए हैं। नौकरी पेशा के लिए बहादुरगढ़ से दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर और दिल्ली से बहादुरगढ़ आने वाले लोगों के लिए अब सुबह व शाम के वक्त पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध रहेंगी। बस सेवा कुछ ही दिन में पहले की तरह सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed