फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DTC buses did not get time, slips were not issued for the stand

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीटीसी बसों को नहीं मिला समय, स्टैंड की नहीं काटी पर्ची

Fri, 22 Nov 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
DTC buses did not get time, slips were not issued for the stand
22jjrp18- झज्जर। बस अड्डे के बाहर डीटीसी बस में सवारी चढ़ते हुए। संवाद
झज्जर। नजफगढ़-नांगलोई स्टैंड से झज्जर के लिए शुक्रवार को भी डीटीसी की दोनों बसों ने दो-दो चक्कर लगाए। दोनों बसें नजफगढ़-नांगलोई स्टैंड से नियमित समय अनुसार चली। बसों को परमिशन तो मिली है, लेकिन समय नहीं मिला है।
विज्ञापन

सुबह झज्जर बस अड्डे पर पहुंची डीटीसी की बसों को बस स्टैंड परिसर के अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं, शाम को एक बस अंदर पहुंच गई, लेकिन पर्ची स्टैंड की पर्ची कटवाने के लिए पहुंचे परिचालक की पर्ची नहीं काटी। करीब आधे घंटे बाद बस अपने गंतव्य की तरफ चली गई।
विज्ञापन

डीटीसी डिपो की तरफ से अधिकारी झज्जर के आरटीए से डीटीसी बसों के लिए समय की अनुमति मांगने पहुंचे तो उसके बाद डीटीसी बसों के लिए समस्या और ज्यादा बढ़ गई। शुक्रवार को डीटीसी बस सवारी लेकर झज्जर पहुंची, लेकिन बस अड्डा परिसर में अंदर बसों को नहीं लगाने दिया गया। इसके बाद डीटीसी की बसे आधे घंटे तक बाहर ही खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टैंड के लिए नहीं कटी डीटीसी बसों की पर्ची
शाम को एक डीटीसी की बस परिसर में अंदर चली गई, लेकिन उस डीटीसी बस की स्टैंड के लिए पर्ची नहीं काटी गई। इसके बाद वह बस अड्डा परिसर से बाहर आ गई और आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद कुछ महिला सवारियों को बैठाकर अपने गंतव्य की तरफ चली गई। वहीं उसके कुछ देर बाद दूसरी बस अपने गंतव्य की ओर चली गई।



वीरवार को झज्जर के आरटीए अधिकारी के साथ हमारी मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में जो फैसला हुआ उसको हमने शुक्रवार को अपने डीटीसी के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग में रखा। अब डीटीसी के उच्च अधिकारी इस बारे में फैसला लेंगे।

- नरेंद्र देशवाल, टिकट सेक्शन इंचार्ज, डीटीसी, दिल्ली


शुक्रवार को किसी भी डीटीसी की बसों की स्टैंड के लिए पर्ची नहीं काटी गई। बसों को परमिशन तो मिल गई है, लेकिन अभी समय नहीं मिला है। समय मिलने के बाद ही डीटीसी की बसों की स्टैंड के लिए पर्ची काटी जाएगी।
- जितेंद्र सिंह, स्टेशन सुपरवाइजर, हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो

22jjrp18- झज्जर। बस अड्डे के बाहर डीटीसी बस में सवारी चढ़ते हुए। संवाद

22jjrp18- झज्जर। बस अड्डे के बाहर डीटीसी बस में सवारी चढ़ते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article