फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drunk was killed by hitting the head, then the dead body was thrown on the road

पहले शराब के नशे में सिर में चोट मारकर हत्या की, फिर सड़क पर फेंका शव, खुलासा

Sat, 03 Sep 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Drunk was killed by hitting the head, then the dead body was thrown on the road
बादली। एक सप्ताह पहले सड़क किनारे मिले बुपनियां के एक व्यक्ति के शव मिलने का मामला हत्या किए जाने का निकला है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 26 अगस्त की रात बुपनियां के दौलतराम पुत्र दलीप का शव सड़क किनारे मिला था। इस मामले में पुलिस ने पहले दुर्घटना का मामला का दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। शुरूआत में परिजनों ने भी किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया। लेकिन बाद में शराब पीने वाले पर शक जताया गया। परिजनों ने दौलतराम की हत्या का अंदेशा जताया तो पुलिस भी हरकत में आई। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में दौलतराम के साथ बैठकर 26 अगस्त की रात शराब पीने वाले शख्स सतबीर पर शक हुआ। पुलिस ने सतबीर से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। दरअसल मामला शराब के नशे में हुए झगड़े का निकला।
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि सतबीर ने पहले तो दौलतराम के साथ बैठकर शराब पी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी झगड़े के बढने पर सतबीर ने उसके सिर में चोट मारकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान आए। बाबूलाल के अनुसार सबसे पहले सतबीर से ही शक के आधार पर पूछताछ की गई तो सतबीर ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। सतबीर ने पहले दौलत राम की चोट मारकर हत्या की। जबकि बाद में शव को सड़क किनारे फेंक दिया। ताकि पूरा मामला सड़क दुर्घटना में तब्दील किया जा सके। दौलतराम के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रात के समय तलाश की तो उसका शव जरदकपुर रोड पर मिला। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और शव का पोस्टमार्टम बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। अब पूरे मामले का खुलासा होने पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सतबीर को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed