{"_id":"68f93af8974a187e6d072880","slug":"drug-addiction-is-also-the-root-of-crimes-dr-rajshree-singh-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127490-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा अपराधों की जड़ भी : डॉ. राजश्री सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा अपराधों की जड़ भी : डॉ. राजश्री सिंह
Thu, 23 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
22jjrp07- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।
झज्जर। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं बल्कि जीवन को विनाश की ओर ले जाने वाला मार्ग है। नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार, समाज और देश के भविष्य को भी अंधकारमय बना देती है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में नशा युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। स्कूल-कॉलेजों से लेकर गांव-शहर तक यह जहर फैल रहा है, जो आने वाली पीढ़ी को खोखला कर रहा है। जीवन का असली नशा अपने सपनों को साकार करने में है न कि उन पदार्थों में जो शरीर और आत्मा दोनों को नष्ट कर देते है।
नशा कई प्रकार के अपराधों की जड़ है। इससे व्यक्ति अक्सर गलत रास्ते अपनाने लगते हैं। चोरी, लूटपाट, घरेलू हिंसा, हत्या जैसी घटनाओं में नशे की भूमिका पाई जाती है। नशे का अवैध व्यापार संगठित अपराधों को भी बढ़ावा देता है।