फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drizzle provided relief from heat, storm caused trouble, pollution increased

Jhajjar-Bahadurgarh News: बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत, आंधी से आफत, बढ़ा प्रदूषण

Sun, 02 Jun 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 02 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Drizzle provided relief from heat, storm caused trouble, pollution increased
बहादुरगढ़। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 जून को दोपहर के समय तेज धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन क्षेत्रवासियों को गर्मी से मामूली राहत जरूर मिली। अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से अधिकतम 47 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री पर था। धूल भरी आंधी चलने के बाद एक्यूआई भी येलो से ऑरेंज जोन में पहुंच गया। हवा में नमी का स्तर 28 से 61 प्रतिशत तक रहा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आसमान में हल्के काले बादल छाए हुए थे। दोपहर तक लोगों को सूर्य की तपिश सताने लगी। ढाई बजे फिर बादल छा गए और धूल भरी आंधी चलने लगी। हवा की गति 45-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रही। इसी दौरान बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, लेकिन यह केवल नाममात्र की ही रही। कुल एक-दो मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इससे सड़कें जरूर गीली हुई और धूल उड़नी बंद हो गई। हवा का यह दौर करीब एक घंटे तक चलता रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों की ओर से 2 जून को भी तेज हवा चलने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इसके बाद उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। तापमान 44 डिग्री पर रहेगा। शनिवार शाम तक तेज हवा चलती रही। ्शनिवार की दोपहर चली तेज धूल भरी आंधी के बाद प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया। सुबह के समय जहां एक्यूआई पीले रंग में 193 पर रहा। वहीं दोपहर बाद यह ऑरेंज जोन में 212 पर दर्ज किया गया। धूल भरी आंधी चलने के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ मिनटों के लिए दुपहिया वाहन चालकों ने सड़कों पर अपने वाहनों को रोककर खड़े रहना पड़ा।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed