फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drizzle grew cold, the houses people Dubuque, jhajjar news

बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, घरों में दुबके लोग

Sun, 08 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sun, 08 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बेरी। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुई बूंदाबांदी ने क्षेत्र में ठंड बढ़ा दी। इससे क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल गए। हल्की बूंदाबांदी ने ठंड में इजाफा कर दिया, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। अधिक ठंड रहने का एहसास शुक्रवार रात को होने लगा था कि क्योंकि रात करीब साढ़े आठ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी ओर शनिवार सुबह करीब 5 बजे बारिश शुरू हो गई और 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर पानी भर गया। ठंड बढ़ने से जहां आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी तो वहीं गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरे खिले रहे।  किसान प्रविंद्र ने बताया कि शनिवार को सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से गेहूं की फसल में फायदा होगा। शनिवार को हुई बारिश किसानों के लिए सोने के रूप में बरसी है।
विज्ञापन


क्या कहते है कृषि विशेषज्ञ
कृषि विशेषज्ञ डॉ. विष्णुदत्त ने बताया कि मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल बना हुआ है। जितनी ज्यादा ठंड होगी गेहूं की फसल उतनी ही अच्छी होगी। अधिक ठंड और बारिश में गेहूं की फसल का बढ़ाव रुकेगा तो वहीं फुटाव बढ़ेगा और उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और शुक्रवार रात व शनिवार को सुबह क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से कोई नुकसान नही हुआ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed