फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drains clogged with dirt in the street of Beri's Mata Bhimeshwari Devi Temple

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी की माता भीमेश्वरी देवी मंदिर वाली गली में गंदगी से अटी नालियां

Wed, 24 Jan 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Drains clogged with dirt in the street of Beri's Mata Bhimeshwari Devi Temple
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर वाली गली में नगर पालिका अधिकारियों की अनदेखी के चलते नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। इससे नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। नालियों का गंदा पानी जमा होने से आमजन दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों में गंदगी जमा होने से नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिसके चलते माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासी सतीश, विनोद, बलराज, गजेंद्र, मोनू, डॉ. राजू, सतीश, सुनील, रमेश, सोनू का कहना है कि देवी मंंदिर चौक के पास नालियों का गंदा पानी सड़क जमा रहता है। कई बार पालिका अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करा चुके है, लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं करते है। देवी मंदिर वाली गली में श्रद्धालुओं का आना-जाना भी लगा रहता है। उसके बावजूद भी यहां अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सतीश का कहना है कि नालियों की सफाई को लेकर कई बार पालिका अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कई महीनों तक नालियों की सफाई न होने से सड़क पर नालियों का गंदा पानी जमा हो जाता है। दुकानदार बलवान का कहना है कि पिछले कई माह से नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारी इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते गली में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


वर्जन

देवी मंदिर वाली गली में सड़क पर गंदा पानी जमा होने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही नालियों की सफाई का कार्य करवाया जाएगा। आमजन व दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललित गोयल, सचिव, नगर पालिका बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed