फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drains and streets will be built in Chhotu Ram Nagar at a cost of Rs 1 crore.

Jhajjar-Bahadurgarh News: छोटूराम नगर में एक करोड़ से बनेंगी नालियां और गलियां

Sat, 22 Nov 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 22 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Drains and streets will be built in Chhotu Ram Nagar at a cost of Rs 1 crore.
-फोटो 55 : छोटूराम नगर में गलियों व नाले निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक राजेश जून, नप
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में एक करोड़ की लागत से गलियों और नालों का निर्माण कराया जाएगा। यहां 21 गलियों में टाइल लगेंगी। शुक्रवार को विधायक राजेश जून ने इस कार्य की शुरुआत की। यहां विधायक के साथ चेयरपर्सन सरोज राठी और वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक जून ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बहादुरगढ़ हल्के में निरंतर विकास कार्य करवा रहे हैं। उनके कार्यकाल में नई सड़कें, पीने के पानी की पाइपलाइन, गलियां, बिजली के नए ट्रांसफार्मर व नई तारें लगाने सहित कई परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 तक बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। चारों तरफ अवैध प्लास्टिक वेस्ट गोदाम और प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रीज सक्रिय थी। उनके विधायक बनने के बाद उन्होंने इस मुद्दे को हरियाणा विधानसभा में मजबूती से उठाया और अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश दिए। इसके बाद प्रदूषण विभाग ने कठोर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अवैध प्लास्टिक वेस्ट भंडारण गोदामों और प्रदूषण फैलाने वाली कई इंडस्ट्रीज को बंद कराया जा चुका है। इसी के परिणामस्वरूप अन्य वर्षों के मुकाबले वर्ष 2025 में प्रदूषण में कमी दर्ज की गई है। इस मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरिमोहन धाकरे, कॉलोनीवासी व नप अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed