{"_id":"58bc60794f1c1b5453e7ef8f","slug":"dowry-on-demand-social-punishment-the-dj-played-11-thousand-fine-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज मांगने पर सामाजिक दंड, डीजे बजाया तो 11 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज मांगने पर सामाजिक दंड, डीजे बजाया तो 11 हजार जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़।
नया गांव में राष्ट्रीय काजला खाप का पांचवां राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। इसमें राजमल काजला को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। प्रदीप काजला को हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोज को पंजाब, उदयवीर को उत्तर प्रदेश तथा राज सिंह सनोट को दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में खाप की बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से दहेज मांगने वालों को सामाजिक दंड दिए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विवाह और अन्य उत्सव में डीजे बजाने पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ। वहीं जाट सहित 6 जातियों के आरक्षण आंदोलन को भी खाप ने अपना समर्थन दिए जाने का एलान किया।
पूर्व विधायक सूरजभान काजला जो वर्तमान में खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उन्हें राष्ट्रीय संरक्षक का पद सौंपा गया है। खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता जगदीश काजला ने बताया कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त किया जाएगा। खाप की इस विशेष बैठक में डीजे बजाए जाने पर जुर्माना लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। जुर्माने के बाद अगर कोई डीजे बजाता हुआ मिलता है तो उसका हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमल काजला ने कहा कि भाजपा सरकार को बिना किसी देरी के जाटों को आरक्षण दे देना चाहिए। सम्मेलन में चुने गए अधिकारियों सहित पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन रामपाल सिंह, मेहर सिंह नंबदार, प्रदीप काजला, प्रताप सिंह सौलधा, नवीन सौलधा, सूबेदार इंद्र सिंह, दलेल सिंह, प्रमोद काजला, वाइस चेयरमैन संदीप सौलधा, महेंद्र जेरठी, संजीव, मांगेराम, सतपाल सरपंच, रामचंद्र, पुष्पेंद्र, हरिओम, धूप सिंह, सज्जन सिंह, ईश्वर सिंह, ईश्वर शिश वाला, श्यामवीर, गंगा बिशन व सीताराम समेत सैकड़ों काजला गोत्र के लोग उपस्थित रहे।